भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को वनडे सीरीजी का मुंबई में आगाज होने वाला है। विराट कोहली और केन विलियमसन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के नेतृत्व वाली टीमों के बीच पिछली सीरीज की तरह कड़ी टक्कर होने की संभावना है। ऐसे में तीन वनडे मैचों की रनों की बारिश भी होगी और बल्लेबाज नए-नए कीर्तिमान भी स्थापित करेंगे। आईए सीरीज से पहले इस बात पर नजर डालें कि भारतीय सरजमीं पर किस टीम के बल्लेबाज का बल्ला सबसे ज्यादा चला है और किसके नाम द्वपीक्षीय सीरीज की सबसे बड़ी पारी दर्ज है। चीन भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी टीम के खिलाफ अपनी सरजमीं पर 150 रन से ज्यादा की पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के इन दिग्गजों ने भारतीय सरजमीं पर खेली है न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 बड़ी पारियां
2 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई तीसरी सबसे बड़ी पारी राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। द्रविड़ ने साल 1999 में कीवी टीम के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए मैच में 153 रन की पारी खेली थी। इसके बाद इसी सीरीज में सौरव गांगुली ने ग्वालियर में खेले गए वनडे में नाबाद 153 रन बनाए थे।
विज्ञापन
टीम इंडिया के इन दिग्गजों ने भारतीय सरजमीं पर खेली है न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 बड़ी पारियां
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ICC
कीवी टीम के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर दूसरी सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट ने साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में 134 गेंद में नाबाद 154 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।
टीम इंडिया के इन दिग्गजों ने भारतीय सरजमीं पर खेली है न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 बड़ी पारियां
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ScoopWhoop
भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने साल 1999 में हैदराबाद वनडे में 150 गेंद में नाबाद 186 रन की पारी खेली थी। इस मैच में द्रविड़ ने भी 153 रन बनाए थे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए इस मैच में रिकॉर्ड 331 रन की साझेदारी हुई थी।
टीम इंडिया के इन दिग्गजों ने भारतीय सरजमीं पर खेली है न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 बड़ी पारियां
5 of 5
नाथन एस्टल
भारत के खिलाफ भारत में किसी कीवी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी नाथन एस्टल के नाम दर्ज है। एस्टल ने साल 1999 में राजकोट में 136 गेंद में 120 रन की पारी खेली थी। इसके बाद कीवी बल्लेबाज द्वारा खेली दूसरी बड़ी पारी कप्तान केन विलियमसन के नाम दर्ज है। विलियमसन ने पिछले भारत दौरे में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर 128 गेंद में 118 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।