आईपीएल सीजन-12 का फाइनल मैच हारने के बाद चेन्नई के ही स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने वॉटसन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। भज्जी ने बयान दिया कि शेन वॉटसन के घुटने में चोट लगी हुई थी। वॉटसन के घुटने से खून भी बह रहा था, लेकिन वॉटसन ने ये बात टीम के किसी खिलाड़ी को नहीं बताई और वो बल्लेबाजी करते रहे। टीम को इसके बारे में तब पता चला जब वो आउट होकर वापस आ गए। अब हर कोई शेन वॉटसन को एक बड़े योद्धा जैसा सम्मान दे रहा है। हालांकि इससे पहले भी कई खिलाड़ी मैदान पर चोटिल होने के बावजूद आखिर तक अपनी टीम के लिए लड़ते रहे।