बिहार के दानापुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादियों का सीजन चल रहा है कई तरह की शादियां वायरल हो रही हैं। इसी बीच ये खबर आपको चौंका देगी। यहां दुल्हन के मंच पर आते ही दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा। इतना ही नहीं पहले तो उसने अपनी शर्ट फाड़ी, इसके बाद जमीन पर नाक रगड़ने लगा।
विज्ञापन
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दरअसल, जयमाल के दौरान ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान लोगों ने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। आखिर में बारात को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। वहीं इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
जानकारी के मुताबिक, मामला बिहार के दानापुर का है। यहां फुलवारी शरीफ थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव का है। इसी गांव के एक घर में बेटी की शादी की शहनाई बज रही थी और दूल्हे को जयमाला के लिए मंच पर बैठाया गया था लेकिन इसी बीच दूल्हे ने दूल्हन को देख विक्षिप्त जैसी हरकतें करनी शुरू कर दी।
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
बताया जा रहा है कि दुल्हन दूल्हे को जयमाला पहनाने के लिए मंच पर जैसे ही आगे बढ़ी तो दूल्हे ने लड़की को देखकर अपना आपा खो दिया। लड़की की खूबसूरती पर सवाल करते हुए जयमाला मंच पर ही दूल्हे ने अपनी शर्ट फाड़ दी और विक्षिप्त जैसी अजीब-अजीब हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay.com
सूत्रों के मुताबिक, लड़का मंच पर ही अपनी नाक रगड़ने लगा। वहीं, दूल्हें की विक्षिप्त जैसी हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद बारातियों और मोहल्लेवालों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
इसी दौरान किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और इसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हन के पिता कमेश्वर सिंह ने थाने में शिकायत की है कि उनकी पुत्री का विवाह दहेज की मांग को लेकर तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं लड़के वालों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।
लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी नौबतपुर के सोगा गांव निवासी हरिद्वार सिंह के बेटे राहुल कुमार के साथ तय हुई थी। जयमाला के मंच पर दूल्हे की नौटंकी से तंग आकर मेरी बेटी ने शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि पूरा मामला पता नहीं चल सका है कि आखिर दूल्हा इस तरह की हरकतें क्यों कर रहा था? पुलिस मामले की जांच कर रही है।