फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज ने हार्दिक पांड्या को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 04 May 2019 01:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम को 2011 में वनडे विश्व चैम्पियन बनाने में नायक रहे युवराज सिंह को उम्मीद है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रही प्रतियोगिता में हरफनमौला हार्दिक पांड्या 'खास प्रदर्शन' करेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
hardik pandya
टेलीविजन शो पर महिला विरोधी टिप्पणियां करने के बाद निलंबन झेलने वाले हार्दिक ने शानदार वापसी की और इंडियन टी-20 लीग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। युवराज को लगता है कि 50 ओवर के प्रारूप में हार्दिक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भारत के लिए फायदेमंद होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
yuvraj singh
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, 'मैं कल उससे (हार्दिक) बात कर रहा था जहां मैंने उसे कहा कि तुम्हारे पास विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने का मौका है। जाहिर है, वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है वह कमाल का है और मैं उम्मीद करूंगा कि वह इस फार्म को विश्व कप तक जारी रखे। वह बीच-बीच में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है लेकिन जैसा कि मैंने कहा यह दबाव झेलने के बारे में है।' 

4 of 6
yuvraj singh - फोटो : pti
विश्व कप से जुड़े एक प्रचार कार्यक्रम में पहुंचे युवराज ने कहा कि कोलकाता के खिलाफ 91 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी। उन्होंने कहा, 'वह ऐसी लय में है जैसा कोई बल्लेबाज चाहता है। मैं उसे अभ्यास मैचों से देख रहा हूं, वह गेंद को शानदार तरीके से प्रहार कर रहा है। मैंने उससे कहा है कि जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, उसके लिए विश्व कप शानदार होगा। कोलकाता के खिलाफ उसने 34 गेंद में 91 रन बनाए। आईपीएल में मेरे लिए शायद यह सबसे शानदार पारियों में से एक थी।'
विज्ञापन

5 of 6
yuvraj singh world cup
विश्व कप 2011 में मैन ऑफ द सीरीज रहे इस खिलाड़ी ने विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने का दावेदार बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है इंग्लैंड और भारत जीत के प्रबल दावेदार है। डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के आने से ऑस्ट्रेलिया भी दौड़ में है। वेस्टइंडीज के पास भी दमदार टीम है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yuvraj singh
बल्लेबाजी के साथ 2011 विश्व में बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाले युवराज ने कहा कि कुलदीप यादव भी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।  उन्होंने कहा, 'मैं टी20 के लय से 50 ओवर के क्रिकेट को नहीं परखता हूं। मुझे लगता है कि कुलदीप भारत के लिए शानदार गेंदबाज है और वह जल्द ही वापसी करेगा। उसने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें