आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
पेप्सीको के साथ करार खत्म होने के बाद 2018 के लिए चीनी मोबाइल कंपनी विवो को पांच साल के लिए प्रायोजन का अधिकार मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में बोर्ड के साथ विवो का आईपीएल के प्रायोजन के लिए 2199 करोड़ का करार हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, चीनी कंपनी विवो अगले साल यानी 2021 में प्रायोजक रहेगी, सिर्फ इस साल के लिए इसपर विराम लगाया गया है।