मोमबत्ती से लगी आग
- फोटो : South Yorkshire Fire & Rescue
दरअसल, एक ब्रिटिश व्यक्ति ने अपने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए घर में सैकड़ों मोमबत्तियां जलाईं। साथ ही उसने कई टी लाइट्स लगाई, बहुत सारे गुब्बारे लगाए और वाइन के साथ गिलास भी रखी। लेकिन उसका प्लान पूरी तरह से चौपट हो गया। जब वो पार्टनर को सरप्राइज करने के लिए लेकर आया, तो घर में आग लग चुकी थी।