फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flashback: आज ही के दिन द्रविड़-लक्ष्मण ने की थी रनों की रिकॉर्ड साझेदारी, जिसे भुलाना होगा मुश्किल

Wed, 14 Mar 2018 09:09 AM IST
मुकेश झा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लक्ष्मन और द्रविड़
टीम इंडिया की 'द वॉल' के नाम से लोकप्रिय पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और स्टाइलिश टेस्ट बल्लेबाज 'वेरी-वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2001 में आज ही के दिन कोलकाता टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 376 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी, जिसे क्रिकेट के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता।

 
विज्ञापन

2 of 6
लक्ष्मन और द्रविड़
साल 2001 में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए कोलकाता टेस्ट मैच में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की रिकॉर्ड साझेदारी हुई थी। इस मैच में टीम इंडिया फॉलोऑन खेल रहा था और दोनों ने  इस मुकाबले में 376 रनों की साझेदारी की थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया मैच जीत गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
लक्ष्मन और द्रविड़
ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के 274 रन से पीछे चल रहा टीम इंडिया अब मैच हार जाएगा, लेकिन फॉलोऑन में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने जो किया वह क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। टीम इंडिया का  232 रन पर 4 विकेट गिर गए थे और क्रीज पर लक्ष्मण व द्रविड़ थे। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को अच्छी खासी 384 रनों की बढ़त दिलाई।

4 of 6
वीवीएस लक्ष्मण
इस मैच के दूसरी पारी में लक्ष्मण ने 281 रन जबकि द्रविड़ ने 180 रन की पारी बेहतरीन पारी खेली। दोनों के बीच 101.4 ओवर में 376 रन की साझेदारी हुई थी। बाद में टीम इंडिया ने अंतिम दिन के 68.3 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को 212 रन पर समेटकर मैच 171 रन से जीत लिया था। दूसरी पारी में हरभजन सिंह ने 6 विकेट लिए और सचिन ने भी 3 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

5 of 6
वीवीएस लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण की ईडन गार्डन पर खेली इस 281 रन की पारी को सदी की सर्वश्रेष्ठ पारी घोषित किया गया था। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से 134 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8,781 रन बनाए हैं। लक्ष्मण ने इस दौरान 17 शतक और 56 अर्धशतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। उनके टेस्ट में कुल 17 में से 6 टेस्ट शतक और 6 वन-डे शतकों में से 4 शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हैं। मालूम हो कि तेंदुलकर के बाद लक्ष्मण दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल द्रविड़
वहीं, राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल रहे। इसी तरह 344 वन-डे मैचों में द्रविड़ ने 39.16 की औसत से 10889 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें