आईपीएल 2022 में राजस्थान की टीम को फाइनल में गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। यहां हम आईपीएल के 15वें सीजन से जुड़े 15 मजेदार आंकड़े बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 16
रियान पराग, टिम डेविड और मोहसिन खान
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल का 15वां सीजन भले ही गुजरात टाइटंस के नाम रहा हो, लेकिन राजस्थान और आरसीबी के खिलाड़ियों ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया और कई खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। युजवेन्द्र चहल एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बने तो प्रसिद्ध कृष्णा ने डॉट गेंद फेकने का रिकॉर्ड बनाया। जोस बटलर और टिम डेविड ने भी खास उपलब्धियां अपने नाम की। यहां हम आईपीएल के 15वें सीजन से जुड़े 15 मजेदार आंकड़े बता रहे हैं।
विज्ञापन
1. आईपीएल 2022 में लगे सबसे ज्यादा छक्के
2 of 16
हैदराबाद के खिलाफ छक्का लगाते लियम लिविंगस्टोन
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन 74 मैचों में कुल 1062 छक्के लगे। आईपीएल के किसी भी सीजन में यह छक्कों की सबसे ज्यादा संख्या है। इस सीजन औसतन 16.21 गेंद पर एक छक्का लगा। इससे पहले आईपीएल 2018 में 15.88 गेंद पर एक छक्का लगा था। इस सीजन आईपीएल में पहली बार एक सीजन में एक हजार से ज्यादा छक्के लगाए गए।
विज्ञापन
2. जोस बटलर ने की विराट की बराबरी
3 of 16
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर ने इस सीजन चार शतक लगाए और आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के विराट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। विराट ने 2016 में चार शतक लगाए थे। किसी भी टी20 टूर्नामेंट के एक सीजन में यह किसी एक बल्लेबाज के सबसे ज्यादा शतक हैं। इस सीजन 74 मैचों में कुल आठ शतक लगे। आईपीएल के एक सीजन में यह शतकों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 2016 में 60 मैचों में सात शतक लगे थे।
3. आरसीबी ने बनाया छक्के खाने का रिकॉर्ड
4 of 16
मोहम्मद सिराज
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन आरसीबी के खिलाब कुल 147 छक्के लगे। एक सीजन में किसी टीम के खिलाफ लगने वाले छक्कों की यह सबसे बड़ी संख्या है। आरसीबी के खिलाफ औसतन 12.40 गेंद पर एक छक्का लगा। इस सीजन यह सबसे खराब रिकॉर्ड रहा। मोहम्मद सिराज एक सीजन में 31 छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्हीं के साथ खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा ने 30 छक्के खाए और इस मामले में दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
4. आखिरी तीन ओवरों में बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे
5 of 16
दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन 17-20 ओवर में ओवरऑल रन रेट 10.83 का रहा। सभी टीमों के बल्लेबाजों ने आखिरी तीन ओवरों में जमकर रन बटोरे। आईपीएल के किसी भी सीजन में यह आखिरी तीन ओवरों का सबसे बेहतर रन रेट रहा। इससे पहले 2020 में बल्लेबाजों ने आखिरी तीन ओवरों में 10.62 के रन रेट से बल्लेबाजी की थी। वहीं, इस सीजन 8.54 रन प्रति ओवर की गति से रन बने। इससे पहले 2018 में 8.64 की गति से रन बने थे।
विज्ञापन
5. टिम डेविड का तूफानी अंदाज
6 of 16
टिम डेविड
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए टिम डेविड ने इस सीजन 216.27 के स्ट्र्राइक रेट से रन बनाए। आईपीएल के एक सीजन में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में डेविड का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। आईपीएल के किसी भी सीजन में किसी भी बल्लेबाज ने उनसे बेहतर स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी नहीं की है।
विज्ञापन
6. संजू ने टॉस हारने का रिकॉर्ड बनाया
7 of 16
महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस सीजन 13 टॉस हारे। 17 मैचों में कप्तानी करने वाले संजू ने फाइनल और दूसरे क्वालीफायर में टॉस जीता, लेकिन लीग मैचों में वो लगातार टॉस हारते रहे। संजू आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान हैं। साल 2012 में चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 19 मैचों में 12 टॉस गंवाए थे।
7. गेंदबाजों ने चार विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया
8 of 16
वनिंदु हसरंगा
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन सभी गेंदबाजों ने मिलकर कुल 25 बार चार विकेट झटके। आईपीएल के किसी भी सीजन में यह सबसे ज्यादा चार विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इस सीजन औसतन 2.96 मैच में किसी गेंदबाज ने चार विकेट लिए, जबकि इससे पहले आईपीएल 2012 में गेंदबाजों ने हर 4.17 मैच में चार विकेट लिए थे। इस सीजन चार बार गेंदबाजों ने पांच विकेट भी निकाले। इससे पहले 2011 में भी गेंदबाजों ने एक सीजन में चार बार पांच विकेट लिए थे।
8. चहल एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज
9 of 16
युजवेन्द्र चहल
- फोटो : IPL/BCCI
युजवेन्द्र चहल ने इस सीजन कुल 27 विकेट अपने नाम किए और पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही उन्होंने इमरान ताहिर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चहल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ताहिर ने आईपीएल 2019 में 26 विकेट चटकाए थे। वनिंदु हसरंगा ने भी इस सीजन 26 विकेट लिए। खास बात यह है कि ये तीनों लेग स्पिन गेंदबाज हैं।
9. जोस बटलर ने लगाया रनों का अंबार
10 of 16
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर ने इस सीजन कुल 863 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जोस बटलर दूसरे स्थान पर हैं। इससे ज्यादा रन विराट कोहली ने साल 2016 में बनाए थे। कोहली ने 973 रन बनाए थे। इसी डेविड वॉर्नर ने 800 से ज्यादा रन बनाए थे और बटलर ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।
10. सबसे ज्यादा शून्य पर आउट हुए बल्लेबाज
11 of 16
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन कुल 107 बार कोई बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गया। 74 मैचों में 107 बार किसी बल्लेबाज की पारी खाता खुलने से पहले ही खत्म हो गई। इसी सीजन हर मैच में औसतन 1.45 बार शून्य का स्कोर बना। इससे पहले 2009 में हर मैच में 1.65 बार शून्य का स्कोर बना था।
11. कृष्णा ने डॉट गेंद करने का रिकॉर्ड बनाया
12 of 16
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन 17 पारियों में 200 डॉट गेंदें की। आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट गेंद करने के मामले में कृष्णा दूसरे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा 219 डॉट गेंदें डेल स्टेन ने 2013 में की थीं। उन्होंने भी 17 पारियों में यह कारनामा किया था।
12. डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके पराग
13 of 16
रियान पराग
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने इस सीजन कुल 17 कैच पकड़े और एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। उनसे ज्यादा 19 कैच एबी डिविलियर्स ने पकड़े थे। इसके अलावा विकेटकीपर इससे ज्यादा कैच पकड़ चुके हैं, लेकिन किसी मैदानी फिल्डर ने 19 से ज्यादा कैच नहीं पकड़े हैं।
13. मोहसिन खान का इकोनॉमी रेट चौथा सर्वश्रेष्ठ
14 of 16
मोहसिन खान
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में मोहसिन खान का इकोनॉमी रेट 5.96 का रहा। आईपीएल के एक सीजन में 150 से ज्यादा गेंद करने वाले गेंदबाजों में यह चौथा सबसे बेहतरीन इकोनॉमी रेट है। इससे पहले 2012 में लक्ष्मीपति बालाजी ने 5.40, 2013 में डेल स्टेन ने 5.66 और 2011 में लसिथ मलिंगा ने 5.95 के इकोनॉमी रेट से रन दिए थे।
14. गुजरात का टीम गेम
15 of 16
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस के आठ खिलाड़ियों ने इस सीजन प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले 2017 में मुंबई के 10 खिलाड़ियों ने प्लेयर ऑफ मैच का खिताब जीता था। इन दो टीमों के अलावा आईपीएल के किसी भी सीजन में किसी भी टीम के इतने ज्यादा खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बने हैं।
हार्दिक पांड्या ने अब तक पांच बार आईपीएल का फाइनल खेला है और हर बार उनकी टीम चैंपियन बनी है। इस मामले में सिर्फ रोहित शर्मा उनसे आगे हैं, जिन्होंने छह फाइनल खेले हैं और हर बार उनकी टीम चैंपियन बनी है। धोनी सबसे ज्यादा आईपीएल हारने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।