आईपीएल के दोनों क्वालीफायर मुकाबले में एक-दो नहीं पूरे 13 समानताएं दिखीं। अगर स्कोरकार्ड को देखेंगे तो आपको लगेगा कि यह लगातार 2 मैचों की फोटो कॉपी तो नहीं है।
आईपीएल-9 के पहले प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने गुजरात लायंस को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली थी, इसके बाद लीग चरण में पहले स्थान पर रहने वाली सुरेश रैना की अगुवाई वाली गुजरात लायंस टीम को दूसरा क्वालीफाइंग मुकाबला खेलने को मजबूर होना पड़ा, लेकिन इस बार भी उसकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 4 विकेट से मिली हार ने फाइनल का टिकट कटाने का मौका छीन लिया।
खैर, दोनों ही मौकों पर गुजरात को हार मिली, लेकिन गुजरात के खेले इन दोनों क्वालीफाइंग मुकाबलों में ढेरों समानताएं भी दिखी। समानताएं इस कदर की आप इसे देखकर वाह कहे बगैर नहीं रह सकेंगे।
विज्ञापन
एक-दो नहीं कुल 13 समानताएं, फोटोकॉपी है पूरा स्कोरकार्ड
2 of 4
suresh raina
- फोटो : pti
आइए, जानते हैं क्वालीफाइंग मुकाबले में समानताओं के बारे में।
पहला, दिल्ली में ही दोनों मुकाबले हुए और गुजरात लायंस को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दोनों ही मैचों में मिला।
दूसरा, गुजरात टीम के लिए पहली गेंद खेलने वाला बल्लेबाज दोनों ही मैचों में 5 से ज्यादा रन नहीं बना सका। पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ ऐरोन फिंच ने गुजरात के लिए पहली गेंद खेली और 4 रन बनाकर आउट हो गए। फिर दूसरे मैच में एकलव्य द्विवेदी 5 रन बना सके।
तीसरा, दोनों ही मैचों में गुजरात के कप्तान सुरेश रैना तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ एक रन ही बनाकर वापस लौट गए।
चौथा, चौथे नंबर के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इन दोनों ही मैचों में एक समान स्कोर किया यानी 26-26 रन बनाए।
विज्ञापन
एक-दो नहीं कुल 13 समानताएं, फोटो कॉपी है पूरा स्कोरकार्ड
3 of 4
ab de villiers
- फोटो : pti
पांचवां, गुजरात की पारी में पांचवें नंबर के बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। आरसीबी के खिलाफ ड्वेन स्मिथ ने इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों की पारी खेली। फिर दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐरोन फिंच ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
छठा, गुजरात की पारी के दौरान आरसीबी और सनराइजर्स के गेंदबाजों ने कुल 5-5 वाइड गेंदें फेंकी।
सातवां, गुजरात से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी दोनों ही टीमों की शुरुआत खराब रही और दोनों ही टीमों के एक सलामी बल्लेबाज खाता खोले बगैर ही यानी 0 पर आउट हो गए। आरसीबी की ओर से विराट कोहली तो सनराइजर्स की ओर से शिखर धवन खाता नहीं खोल पाए।
आठवां, गुजरात के खिलाफ इन दोनों ही मैचों में विपक्षी टीम की जीत के नायक बने बल्लेबाजों ने अविजित पारियां खेली। आरसीबी के लिए एबी डीविलियर्स ने नाबाद 79 और सनराइजर्स के लिए डेविड वार्नर ने नाबाद 93 रन बनाए।
एक-दो नहीं कुल 13 समानताएं, फोटो कॉपी है पूरा स्कोरकार्ड
4 of 4
Gujrat lions, IPL
- फोटो : PTI
नौंवां, दोनों ही क्वालीफाइंग मुकाबलों में जिस टीम ने टॉस जीता, जीत उसे ही मिली। आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद मैच जीता, फिर सनराइजर्स ने ऐसा ही किया।
10वां, गुजरात के लिए विपक्षी टीम की ओर से सातवें नंबर के बल्लेबाज ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया। आरसीबी के लिए इकबाल अब्दुल्ला ने 33 रनों की नाबाद पारी खेली और सातवें विकेट के लिए 91 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी कर मैच अपने पक्ष में करा लिया। इसके बाद सनराइजर्स के लिए सातवें नंबर के बल्लेबाज बिपुल शर्मा ने अविजित 27 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी 46 रनों की साझेदारी की।
11वां, गुजरात के खिलाफ दोनों ही क्वलीफाइंग मुकाबले में विजयी टीम की ओर से बल्लेबाजों ने कुल 7-7 छक्के जमाए। आरसीबी के लिए एबी डीविलियर्स ने 5 और स्टुअर्ट बिन्नी तथा इकबाल अबदुल्ला ने 1-1 छक्का जमाया। जबकि सनराइजर्स के लिए वार्नर और बिपुल शर्मा के 3-3 छक्के के अलावा नमन ओझा ने भी एक छक्का जड़ा था।
12वां, इन दोनों ही क्वलीफाइंग मुकाबले में गुजरात के गेंदबाज विपक्षी टीम के 6 विकेट झटक सके, यानी की दोनों ही मैचों में उसे 4 विकेट से हार मिली।
13वां, गुजरात लायंस के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने दिलचस्प तरीके दोनों ही मैचों में 3.2-3.2 ओवर डाले और रिकॉर्ड को मेंटेन करते हुए 32 रन दोनों ही मैचों में दिए। भुवी को दोनों ही मैचों में कोई सफलता नहीं मिली।