क्रिकेट भारी अनिश्चितताओं का खेल है। मैदान पर चल रहा खेल कब किस ओर पलट जाए, इसका सही अनुमान लगाना बेहद ही मुश्किल है। क्रिकेट के मुकाबले में हार-जीत सामान्य बात है, लेकिन क्रिकेट मैदान पर मौत इस रोमांचक खेल में डर का माहौल पैदा कर देती है, जिस क्रिकेट गेंद को हवा में लहराते देख में रोमांच में डूब जाते हैं, वही गेंद कभी-कभी हमें शोक के सागर में ढ़केल देती है। क्रिकेट के मैदान पर दर्जनों खिलाड़ियों ने दम तोड़ा है। आइए जानते हैं उन 10 प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान से से दुनिया को अलविदा कह दिया।