यूपी के कानपुर में एक महिला बाजार में पैदल चल रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उससे किनारे चलने को कहा। आवाज सुनकर जैसे ही महिला पीछे मुड़ी, उसके बाद अपराध का ये किस्सा किसी फिल्मी सीन से कम न था।
विज्ञापन
2 of 3
डेमो पिक
नया पुरवा निवासी पूनम यादव ने बताया कि उनके चचेरे देवर का बुधवार को तिलक था। वह देवरानी संजू के साथ चालीस दुकान बाजार मेें खरीदारी करने पैदल ही जा रही थी। सी ब्लॉक के पास पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उनसे एक किनारे चलने को कहा।
आवाज सुनकर जैसे ही वह पलटी, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनकी चेन तोड़ ली। दोनों हेलमेट लगाए थे, इस कारण वह किसी को पहचान नहीं सकी। पूनम ने पुलिस को सूचना दी है।लूट का यह मामला कानपुर के सी ब्लॉक किदवई नगर का है।