पुरानी दिल्ली में भी नई दिल्ली की भांति गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। यहां भी सातों दिन 24 घंटे राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहेगा। ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा को देखकर लगा ही नहीं कि ये दोनों उन पार्टियों से हैं जो एक-दूसरे पर वार करने का कोई मौका नहीं छोडतीं।
विज्ञापन
2 of 10
चांदनी चौक में फहराया गया 104 फीट का तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्वीकृति के बाद दिल्ली हिंदुस्तान मर्चेनटाइल एसोसिएशन ने उसके पुराने मुख्यालय टाउन हाल के परिसर में 104 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
3 of 10
चांदनी चौक में फहराया गया 104 फीट का तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल में 104 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
4 of 10
चांदनी चौक में फहराया गया 104 फीट का तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उत्तरी दिल्ली के महापौर डॉ. संजीव नैयर, विधायक अल्का लांबा, स्थायी समिति अध्यक्ष प्रवेश वाही, पार्षद सुरेखा गुप्ता, मनोनीत सदस्य प्रदीप गुप्ता, पूर्व पार्षद बृजमोहन शर्मा व सुमन गुप्ता, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश बिंदल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
5 of 10
चांदनी चौक में फहराया गया 104 फीट का तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुन प्रस्तुत की।
विज्ञापन
6 of 10
चांदनी चौक में फहराया गया 104 फीट का तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यहां राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।
विज्ञापन
7 of 10
चांदनी चौक में फहराया गया 104 फीट का तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
महापौर डॉ. संजीव नैयर ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर यहां तिरंगा स्थापित किया गया है।
8 of 10
चांदनी चौक में फहराया गया 104 फीट का तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
चांदनी चौक ऐतिहासिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह झंडा लालकिले की प्राचीर से भी दिखाई देगा।
9 of 10
चांदनी चौक में फहराया गया 104 फीट का तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं 15 अगस्त के चलते लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था अत्यधिक चुस्त कर दी गई है। क्योंकि खबर है कि 15 अगस्त पर लालकिले पर ढाका जैसा हमला हो सकता है।