फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी पर भिड़े दो पक्ष, इलाके में फैला तनाव

Wed, 12 Oct 2016 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
तनाव को देखते हुए बाजार में बंद पड़ी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
इटावा में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साबितगंज में एक धार्मिक यात्रा के दौरान कुछ युवकों के पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने से दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। स्थिति बिगड़ने लगी। देखते ही देखते इलाके की दुकाने बंद होने लगी।

इस पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस और पीएसी बल शहर की सड़कों एवं चौराहों पर तैनात कर दिया गया। बेहद मुश्किल से दोनों समुदायों के लोगों को समझा बुझाकर माहौल शांत कराया गया।


 
विज्ञापन

दोनों समुदायों के लोगों को समझा बुझाकर माहौल कराया शांत

2 of 3
शहर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सड़कों पर निकलते एएसपी और सीओ। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शहर में विश्वनाथ मंदिर से श्रीराम विजय यात्रा निकाली गई। हिंदू सेवा समिति की इस यात्रा मेें शामिल होने के लिए सुबह से ही युवा बाइकों पर झंडा लगाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आना शुरू हो गए। वहीं मोहर्रम का जुलूस भी साबितगंज चौराहे से निकल रहा था। रामगंज और साबितगंज चौराहे के बीच ताजिए निकाले जाने के दौरान विजय यात्रा में शामिल कुछ युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा दिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

नया चौराहे पर भीड़ जमा होते ही मच गई अफरा-तफरी

3 of 3
नया शहर चौराहे पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसका मोहर्रम के जुलूस में शामिल युवाओं ने विरोध किया। उन्होंने भी विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। दोनो समुदायों के युवक आमने- सामने आ गए। कुछ युवकों में मारपीट हो गई। इससे तनाव बढ़ गया। इससे साबितगंज और नया शहर में अफरा तफरी मच गई। हालात देख दुकानदारों ने शटर गिरा दिए।

जानकारी मिलने पर कोतवाल सत्येंद्र सिंह यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह के अलावा एएसपी राम किशन यादव, आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें