फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस रेनी ध्यानी पहुंची अमर उजाला कार्यालय, कहा- निगेटिव या पाजिटिव, कैरेक्टर दमदार होना चाहिए

Wed, 11 Jul 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 3
अभिनेत्री रेनी ध्यानी

 कैरेक्टर चाहे निगेटिव हो या फिर पाजिटिव हो..दमदार होना चाहिए। यह कहना है एकदम बोल्ड टीवी एक्ट्रेस रेनी ध्यानी का। एमटीवी रोडीज और बिग बास से धमाल मचाने वाली रेनी अमर उजाला संवाद के लिए अमर उजाला कार्यालय चंडीगढ़ सेक्टर-9 में पहुंची थीं। रेनी ध्यानी वहीं हैं जिन्होंने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड इंट्री ली और एमटीवी में उनकी हाजिर जवाबी ने उनको स्टार बना दिया। अब वह जल्द ही जीटीवी के धारावाहिक ये तेरी गलियां में अपने पसंदीदा निगेटिव कैरेक्टर में दर्शकों को नए अंदाज से लुभाएंगी। 

उन्होंने बताया कि जब उन्हें एकता कपूर ने लांच किया तो उस समय उनको निगेटिव कैरेक्टर का आफर आया था। उनको अच्छा लगा जबकि उनको चंद्रकांता में भी किरदार मिला। उन्होंने कहा कि वे अपने पसंदीदा कैरेक्टर उवर्शी ढोलकिया जैसा ही रोल करना चाहती थीं। पहली बार उनको उनके साथ काम करने का मौका भी मिल गया। उन्होंने बताया कि वह नई दिल्ली की हैं। बीबीए की पढ़ाई के बाद पीआर किया। कुछ समय तक टेक महेंद्रा में जॉब भी की। 

उन्होंने बताया कि निगेटिव कैरेक्टर करते करते उनकी जिंदगी सुलझ गई है। घर जाकर उतना ही शांत बैठी रहती हैं, कोई सोचने की बात नहीं होती और नौ बजे के बाद उनकी अलग दुनिया होती है। उन्होंने बताया कि ये तेरी गलियां कोलकाता की बेहतरीन स्टोरी है। जिसमें कोलकाता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी को दिखाया गया है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
अभिनेत्री रेनी ध्यानी
आसान नहीं है एक्टिंग करना
गर्मी हो या सर्दी, शूट करना है तो करना है। दर्शकों को सब टीवी पर दिखाई देता है पर वास्तव में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कोलकाता में शूटिंग के समय हावड़ा ब्रिज के नीचे शूटिंग थी और वैनिटी से उन लोगों को कुछ दूरी तक चलकर जाना होता था। ऐसे में शूट करना चैलेंजिंग था पर शूट करना था तो किया। एक्टिंग बहुत चैलेजिंग काम है।
रेनी ध्यानी ने बताया कि उनको कुकिंग का भी शौक है। वह दो दिन की छुट्टी लेकर चली जाती हैं और दो दिन खुद खाना बनाती हैं। उनको चावल, सांभर और चावल के साथ राजमा काफी अच्छे लगते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
रेनी ध्यानी
चंडीगढ़ मेरा पहला प्यार
उन्होंने बताया कि वह नई दिल्ली में स्टडी करती थीं तो चंडीगढ़ घूमने के लिए आती थीं। सेक्टर-17 और सेक्टर-22 में अक्सर गेड़ियां लगाया करती थीं। दोस्त यहीं थे। यहां अच्छा लगता था। ये पहले प्यार जैसा है।

दोस्तों ने कहा तो चली गई रोडीज में
नई दिल्ली में एमटीवी रोडीज के ऑडिशन होने थे और उस समय कुछ दोस्तों ने कहा कि आप आडिशन दीजिए तो मैं चली गई। वहां एक ऐसा सवाल किया गया, जिसका जवाब सुनकर सभी दंग रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें