प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इटावा केरामलीला मैदान में चुनावी जनसभा में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस में सिर्फ मोदी रोको प्रतियोगिता चल रही है। उन्होने दावा किया कि प्रदेश की 90 फीसदी निकायों में कमल खिलेगा।
विज्ञापन
2 of 7
केशव प्रसाद मौर्य
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर नहीं बल्कि आंधी चल रही है। भाजपा का कार्य विकास करना और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना है। संकल्प पत्र में नगरों का विकास करना, सड़कों को दुरुस्त करना, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाना, पार्कों का सुंदरीकरण करना आदि शामिल है।
विज्ञापन
3 of 7
केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नगर में भी भाजपा का प्रतिनिधित्व होगा तो विकास ही होगा। पहले प्रदेश में सपा सरकार थी तो केंद्र की लाभकारी योजनाओं का जनता को लाभ नहीं मिल पाता था। मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। वहीं योगी के नेतृत्व में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुंचेगा।
4 of 7
केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हित में बड़े और कड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने लोगों से निकाय चुनाव में चेयरमैन व सभासद पद पर उतरे भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
5 of 7
केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जनता ने सपा की राजनीति को नकार दिया है। अभी तक सपा समाज को बांटने का काम करती रही। अब भगवान को बांटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
केशव प्रसाद मौर्य
एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के जो विद्रोही मैदान में हैं। उन्हें मनाने का प्रयास किया गया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी विद्रोही थे लेकिन भाजपा ने चुनाव कार्यकर्ताओं के बल पर जीता है और निकाय चुनाव भी कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे। जो विद्रोही है उनके खिलाफ समय आने पर कार्यवाही होगी।
शिया वक्फ बोर्ड द्वारा अयोध्या में मंदिर बने और लखनऊ में मस्जिद बने के दिए गए समझौते का उन्होंने स्वागत किया। कहा कि समझौते से रास्ता निकल आए, अच्छा है। वैसे भी पांच दिसंबर से सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर रोज सुनवाई होगी और जल्द ही फैसला होने की उम्मीद है।