लखनऊ में ठाकुरगंज इलाके में घर से झगड़ा करके निकले नशेड़ी ने रविवार सुबह पड़ोसी की दो बाइक क्षतिग्रस्त कीं। इसके बाद दो गायों समेत चार पशुओं को बुरी तरह जख्मी कर डाला। गायों को घायल देख भड़के लोगों ने वध की कोशिश की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों द्वारा सांप्रदायिक रूप देेने की कोशिश के बीच एक लड़के ने नशेड़ी की करतूत की वीडियो क्लिप पुलिस को सौंपी। सच सामने लाने के साथ नशेड़ी के पिता समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन खत्म कराया। इलाके में पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
जख्मी गाय
- फोटो : amar ujala
एसओ ठाकुरगंज शशिकांत यादव ने बताया कि कंघी टोला में रविवार सुबह दो गायों को बुरी तरह जख्मी देखकर इलाके के लोग भड़क उठे। वध की कोशिश का अंदेशा जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। बवाल की भनक लगने पर आसपास के थानों की पुलिस बुलाकर कानून व्यवस्था बनाने के साथ छानबीन शुरू की गई। इस दौरान दो कुत्ते भी बुरी तरह जख्मी मिले। उन्हें भी धारदार हथियार से घायल किया गया था। मोहल्ले के राजू तिवारी के घर के बाहर खड़ी दो बाइक भी धारदार हथियार से क्षतिग्रस्त की गई थीं।
विज्ञापन
3 of 6
घायल कुत्ता
- फोटो : amar ujala
हंगामे के बीच एक लड़के ने कल्लू व कपिल कश्यप द्वारा पशुओं को घायल करने की बात कही। उसने अपने मोबाइल से बनाई वीडियो क्लिप पुलिस को दिखाई। आननफानन में दोनों संदिग्धों के घर दबिश दी गई। यहियागंज जाने की तैयारी कर रहा कपिल हत्थे चढ़ गया। पशुओं पर हमला करके भागे कल्लू के पिता चांद को हिरासत में लिया गया है।
4 of 6
जख्मी गाय
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सराय माली खां निवासी वशीर की तहरीर पर पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि बुरी तरह जख्मी एक गाय वशीर की थी। दूसरी गाय के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : amar ujala
एसओ ने बताया कि नशेड़ी कल्लू की कपिल से दोस्ती बताई गई है। कल्लू शनिवार रात नशे में धुत होकर घर लौटा। परिवारीजनों से झगड़ा करके निकला। काफी देर तक नशे में भटकता रहा। इसके बाद उसने दो बाइक क्षतिग्रस्त कीं।
रास्ते से गुजरी वशीर की गाय पर धारदार हथियार से वार किए। भौंक रहे दो कुत्तों को जख्मी कर डाला। इसके बाद एक अन्य गाय पर धारदार हथियार से वार किए और भाग निकला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दो गायों को जख्मी देखा और हंगामा होने लगा।