फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश...और ऐसा हाल, मोहाली में जीना मुहाल

Mon, 06 Jul 2015 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
मात्र एक घंटे की बारिश में पूरा मोहाली शहर सड़क पर जमा पानी से त्रस्त नजर आया। फेज एक में तो फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश...और ऐसा हाल, मोहाली में जीना मुहाल

2 of 8
फेज एक के एचबी क्वार्टरों में जिस जगह रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट बनाया गया था, उसी के पास खूब पानी भर गया। पार्षद सुमन गर्ग ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके बाद एक फायर टेंडर पहुंचा, जिसने पानी पंप करके पार्क के दूसरी तरफ फेंका। शाम को जाकर लोगों को राहत मिल सकी।

विज्ञापन

एक घंटे की बारिश...और ऐसा हाल, मोहाली में जीना मुहाल

3 of 8
फेज दो में पहली बार काफी पानी भर गया। कोठी नंबर 414 के सामने वाली पजूरी लाइन में काफी पानी भर गया। घरों के बाहरी बरामदे तक पानी पहुंच गया था। यहां की सभी अंदरूनी सड़कों में पानी भर गया। सभी अंदरूनी पार्क भी बारिश की तस्वीर बयां कर रहे थे।

एक घंटे की बारिश...और ऐसा हाल, मोहाली में जीना मुहाल

4 of 8
फेज पांच में इंडस्ट्रियल एरिया साइड के दस मरला हाउसेज के निवासियों ने भी आशंका जताई थी कि पानी भरेगा। यहां भी काफी पानी भर गया। इस जगह पर जलभराव का मुद्दा हाईकोर्ट तक पहुंचा था। जिसके बाद पहले बड़ी पाइप डाली गई थी, जिस जगह नाला बनाया गया है, वहां पर कई फुट पानी भरा था।
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश...और ऐसा हाल, मोहाली में जीना मुहाल

5 of 8
फेज 3बी2 में जलभराव रोकने का मुद्दा भी अदालत पहुंचा था। प्रशासन ने कई इंतजाम भी किए थे। लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। यहां के कोठी नंबर 1631 वाली लाइन में कई फुट पानी भरा था। जिसमें छोटे बच्चों ने जम कर मस्ती की। बारिश के पानी से ओपन स्विमिंग पूल बन गया था।

विज्ञापन

एक घंटे की बारिश...और ऐसा हाल, मोहाली में जीना मुहाल

6 of 8
फेज चार क्वार्टरों के लोगों को इस बार राहत मिली। लेकिन यहां का पानी निकलने के लिए डिवाइडर तोड़ कर जो रास्ता बनाया गया है, उसमें लगे पिलर पानी का बहाव रोक रहे थे। लोगों की आशंका के मुताबिक बोगनवेलिया गार्डन के अंदर और बाहर काफी पानी भरा रहा। फुटपाथ तक पानी से कवर हो गए थे।
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश...और ऐसा हाल, मोहाली में जीना मुहाल

7 of 8
पीसीएल चौक से कुंभड़ा चौक जाने वाली चौड़ी सड़क पर फेज 3-7 व सेक्टर 70-71 के जंक्शन पर पहली बार काफी पानी भरा। इस बार इस प्वाइंट पर कई फुट पानी भर गया। यहां का पानी बह कर मटौर की तरफ गया तो वहां भी पानी भर गया। फेज सात के भी कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश...और ऐसा हाल, मोहाली में जीना मुहाल

8 of 8
शहर की प्रमुख सड़कें भी तालाब बन गई। फेज 2-4 रोड, डिप्लास्ट चौक से मोहाली गांव की सड़क, मदनपुर चौक से वाईपीएस चौक रोड, फेज 3-5 लाइट प्वाइंट के दोनों तरफ, फेज पांच मार्केट रोड, पीसीएल चौक, मदनपुर चौक, पीटीएल चौक, फ्रैंको चौक, एमओआई चौक समेत कई चौक और सड़कों पर पानी भरा। वहीं, रोज गार्डन समेत तमाम अंदरूनी पार्कों में भी निकासी न होने के कारण पानी भर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें