श्रीमद् भागवत की एक चौपाई पूरे जीवन का कल्याण कर सकती है। यदि उसका सही ढंग से पालन किया जाए। किदवई नगर स्थित आयुर्वेदिक विद्यालय मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। चिन्मयानंद बापू ने कहा रामायण जीना सिखाती तो भागवत मोक्ष प्राप्त करना बताती है।
विज्ञापन
वासनाओं से मुक्त हो जाना ही मोक्ष की प्राप्ति है
2 of 5
पूजन करती महिलाएं
कल्याणम संस्था के आयोजन में पहले दिन राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू ने कहा कि रामायण हमें जीना सिखाती है, और भागवत कथा मोक्ष का मार्ग बताती है। वासनाओं से मुक्त हो जाना ही मोक्ष की प्राप्ति है।
विज्ञापन
मृत्यु ऐसी होनी चाहिए, जिसमें लोग दुखी हो और स्वयं को खुशी की अनुभूति हो
3 of 5
डेमो पिक
मृत्यु ऐसी होनी चाहिए, जिसमें लोग दुखी हो और स्वयं को खुशी की अनुभूति हो। हरे कृष्ण हरे राम भजन से भक्तिमय कर दिया कथा के बाद बाद वितरण किया गया । इस दौरान बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने चिन्मयानंद बापू से आशीर्वाद लिया।
गुरु की महिमा अपरंपार है
4 of 5
नृत्य करती महिलाएं
कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है । शिक्षक विधायक अरुण पाठक ने कहा कि श्री राम के पास सिर्फ भागवत की कृपा थी जबकि रावण के पास सब कुछ था सिर्फ भगवान की कृपा नहीं थी इसलिए उसका अहंकार टूट गया।
लोगों को राम बनाने की कोशिश करनी चाहिए न की रावण। भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, आदित्य उप्पल, डॉ. अशोक शुक्ला ,रामगोपाल ,विजय गुप्ता ,पार्षद प्रमोद जायसवाल, राजू पोरवाल, राजेंद्र शुक्ला रहे।