डिफेंस कॉलोनी इलाके में ईवेंट मैनेजर युवती प्रियंका कपूर की खुदकुशी मामले में दहेज प्रताड़ना की आरोपी सास और देवर को पुलिस ने सोमवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया था। दोनों घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 18
प्रियंका कपूर
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के के अनुसार ईवेंट मैनेजर प्रियंका ने दो पेज के सुइसाइड नोट में लिखा है कि नितिन ने उसकी जिंदगी इस कदर नरक बना दी थी कि भगवान के पास जाकर उसका सहारा लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
3 of 18
प्रियंका कपूर
मॉडल रह चुकी प्रियंका ने सुइसाइड नोट में नितिन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की बात भी लिखी है। नितिन के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
4 of 18
प्रियंका कपूर
मुंबई में वह एक युवती के साथ लिव-इन में रहता था। युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार किया था और करीब डेढ़ महीने वह जेल में रहा था।
विज्ञापन
5 of 18
प्रियंका कपूर
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि नितिन ने लाजपत नगर थाने में प्रियंका के खिलाफ शिकायत दे रखी थी कि वह कभी भी उसे किसी झूठे मामले में फंसा सकती है।
विज्ञापन
6 of 18
प्रियंका कपूर
नितिन के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में 2014 में मामला दर्ज हुआ था। बेटी के मौत से सदमे में आए प्रियंका का परिवार नितिन की इस सच्चाई को जानकर और भी हैरान हो गया है। उनके सामने धीरे-धीरे नितिन की सच्चाई आ रही है और उनका मानना है कि उसने इसी को छिपाकर उन लोगों को गुमराह किया।
विज्ञापन
7 of 18
प्रियंका कपूर
पुलिस इस समय घटना के वक्त नितिन की लोकेशन, उसने प्रियंका की मौत के आसपास के समय में किन लोगों से बात की, जैसे तमाम सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
8 of 18
प्रियंका कपूर
डॉक्टरों ने शव की शुरूआती जांच के आधार पर मौत की वजह आत्महत्या ही बताया है।
9 of 18
प्रियंका कपूर
घटनास्थल के हालात भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। मौत के सही कारणों पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।
10 of 18
प्रियंका कपूर
प्रियंका का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार रात उनके घर में फंदे पर लटका मिला था।
11 of 18
प्रियंका कपूर
परिवार का आरोप है कि जिस पंखे से फंदा लगा था, उससे प्रियंका के पांव जमीन छू रहे थे।
12 of 18
प्रियंका कपूर
शरीर पर मारपीट के निशान भी थे। पुलिस का कहना है कि टीम जब मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था।
13 of 18
प्रियंका कपूर
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने लॉक तोड़कर शव को बाहर निकाला। खबर यह भी है कि बिगड़ते रिश्तों की वजह से नितिन ने मैसेज के जरिए प्रियंका को घर खाली करने की धमकी दी थी।
14 of 18
प्रियंका कपूर
आत्महत्या नोट में इस बात का भी जिक्र है कि नितिन उसके साथ राक्षसों जैसा बर्ताव करता था।
15 of 18
प्रियंका कपूर
बता दें कि प्रियंका ने बहुत ही लंबा 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था जो इंग्लिश में ही लिखा था।
16 of 18
प्रियंका कपूर
इसके साथ ही यह भी दिलचस्प है कि प्रियंका के घर से दो सुसाइड नोट बरामद किए गए हैं।
17 of 18
प्रियंका कपूर
सुसाइड नोट की एक कॉपी तो टेबल पर थी और प्रियंका के बैग से बरामद की गई।