फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते देखना मिस कर गए, तो ये लीजिए

Sun, 07 May 2017 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
badrinath - फोटो : amarujala
पूर्व निर्धारित मुहूर्त तड़के सवा चार बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खुले। इसके साथ ही श्रद्घालुओं का मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए तांता लग गया। देखें तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
badrinath - फोटो : amarujala
कपाट खुलने पर यहां छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शनों के लिए देश-विदेश के तीर्थयात्रियों का धाम में पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार दोपहर से ही शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक करीब दस हजार तीर्थयात्री धाम में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
badrinath - फोटो : amarujala
पांडुकेश्वर के योग ध्यान मंदिर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल की अगुवाई में भगवान उद्धव व कुबेर जी की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व तेल कलश यात्रा (गाडू घड़ी) शुक्रवार दोपहर बाद बदरीनाथ धाम पहुंच गई थी।

4 of 6
badrinath - फोटो : amarujala
धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने रावल, शंकराचार्य गद्दीस्थल और गाडू घड़ी का फूल-मालाओं और बदरी विशाल के जयकारों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 6
president in badrinath - फोटो : amarujala
इसी बीच राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी बदरीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे। वे सुबह पौने नौ बजे धाम में पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल डा. केके पॉल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। बदरीनाथ पहुंचने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
president - फोटो : amarujala
राष्ट्रपति का हेलीपैड से मंदिर तक पालकी में जाने का कार्यक्रम नियत था, लेकिन उन्होंने पैदल ही मंदिर प्रांगण तक जाने का निर्णय लिया। बदरी धाम के दर्शन करने वाले वे देश के पांचवें राष्ट्रपति बन गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें