अगर आपने अभी तक अपना यूएएन नंबर नहीं जनरेट किया है, तो इसे आप खुद ऑनलाइन जनरेट कर सकते हैं। ईपीएफओ अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि, यह सर्विस कुछ दिनों पहले ही शुरू की गई है। लेकिन लोग अभी भी इसके लिए जागरूक नहीं है। इसलिए इस तरीके से अपना यूएएन बना सकते हैं।