सवर्ण आरक्षण को लेकर जयपुर में निकाली गई रैली में करणी सेना ने जमकर तोड़ फोड़ की। राज्य सरकार की ओर से आरक्षण दिए जाने में ढिलाई बरतने को लेकर उन्होंने हंगामा मचाया और बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पोस्टर फाड़ डाले।
विज्ञापन
गाड़ियों के भी तोड़ डाले शीशे
2 of 5
करणी सेना ने फाड़े पोस्टर तोड़े वाहनों के शीशे
- फोटो : अमर उजाला
रैली के बाद गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने हंगामा मचाने के साथ ही बीजेपी ऑफिस के बाहर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ डाले। इस तोड़फोड़ में कई वाहनों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
बीजेपी के होर्डिंग्स भी निकाला गुस्सा
3 of 5
करणी सेना ने फाडे पोस्टर तोड़े होर्डिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
मांगे न माने जाने को लेकर रैली में शामिल लोग एकाएक भड़क गए। उन्होंने पहले नारेबाजी की और उसके बाद बीजेपी के पोस्टर फाड़ दिए। मुख्यालय के बाहर लगे होर्डिंग्स को भी नहीं बख्शा।
अस्त व्यस्त नजर आया बीजेपी कार्यालय
4 of 5
करणी सेना ने फाडे पोस्टर तोड़े होर्डिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
तोड़ फोड़ के बाद भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय अस्त व्यस्त नजर आया। वहीं करणी सेना की इस हरकत को लेकर शहर में चर्चा चलती रही।
करणी सेना ने फाडे पोस्टर तोड़े होर्डिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रदर्शन के बाद पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इतना बड़ा पुलिस अमला मौजूद होने के बावजूद इतनी तोड़फोड़ कैसे कर दी गई, यह बड़ा सवाल है।