फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवसः देखिए देश में एक बॉर्डर, जहां लोग इशारों में अपनों से बात करते हैं

Tue, 15 Aug 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्क(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब के फाजिल्का में सादकी बॉर्डर
70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखिए देश में मौजूद एक ऐसा बॉर्डर, जहां दो दिन लोग इकट्ठे होते हैं और अपनों से बात करते हैं, वो भी सिर्फ इशारों में।
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब के फाजिल्का में सादकी बॉर्डर
पंजाब के फाजिल्का में सादकी बॉर्डर है। यहां पर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली इत्यादि राज्यों से लोग अपने रिश्तेदारों को देखने आते हैं, वो भी साल में बस दो दिन। 14 और 15 अगस्त को। इन दो दिनों में लोग दूर से हाथ हिलाकर इशारों इशारों में बात करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब के फाजिल्का में सादकी बॉर्डर
बता दें कि 15 साल पहले भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने आपसी रजामंदी से विभाजन के दौरान बिछड़े परिवारों को एक दूसरे से मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन कारगिल युद्ध के बाद दोनों देशों में आई खट्टास के बाद अब यह मेलजोल बंद हो गया।

4 of 5
पंजाब के फाजिल्का में सादकी बॉर्डर
अब लोग दूर से ही एक दूसरे से मिल लेते हैं। इस मुलाकात के लिए 14-15 अगस्त को हजारों लोग बॉर्डर पर जुटते हैं। इस दो दिनों में दोनों तरफ बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है और जवानों की हौसलाअफजाई करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब के फाजिल्का में सादकी बॉर्डर
जानकारी के मुताबिक, सादकी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी से पहले सीमा सुरक्षा बल के जवान प्रत्येक पर्यटक की तलाशी लेते हैं। यहां पर एक इंडो-पाक इंटरनेशनल गेट का निर्माण भी किया गया, इसके निर्माध पर लगभग 37 लाख रुपए की लागत आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें