फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वीं में 10 नंबर पाकर फेल होने वाला बना टॉपर, 3 घंटे में बदल गया रिजल्ट

Wed, 24 May 2017 09:25 AM IST
amarujala.com-Presented by: सुभाष चंद्र
विज्ञापन
1 of 8
haryana topper
10 वीं के रिजल्ट में दस के दम का असर हुआ तो बोर्ड की फजीहत भी हो गई है। 10 नंबर पाने वाला कोई और नहीं ब्लकि हरियाणा बोर्ड में 10 वीं का टॉपर है
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
haryana topper
इतिहास में ऐसी तमाश या ऐसी चूक शायद पहले आपने कहीं सुनी नहीं होगी। पूरे राज्य में टॉप करने वालों के साथ ऐसा मजाक हुआ कि सबके चेहरे मुरझा गए। 
विज्ञापन

3 of 8
punjab result
हरियाणा बोर्ड ने सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर जिस युद्धवीर को 10 नंबर दिए थे, उसे फेल बताया था, हकीकत में वही हरियाणा का टॉपर निकला है। दरअसल जिस सब्जेक्ट में उसे 10 नंबर दिए गए उस सब्जेक्ट में उसके 100 नंबर आए थे।

4 of 8
result
हैरानी की बात तो यह है कि संशोधित लिस्ट में टॉप आए युद्धवीर के पहले कुल 197 अंक दिखाए थे। परन्तु अब दूसरी बार दिए गए रिजल्ट में उसे टॉपर घोषित किया गया है। सिरसा के युद्धवीर की पहली सूची में उसके एक विषय में 10 नंबर दिखाए गए थे, जबकि अन्य विषयों में 98, 95, 90 और 91 अंक थे। 
विज्ञापन

5 of 8
haryana result
इस पर बच्चे के अभिभावक ने बोर्ड कार्यालय में फोन किया। उन्होंने कहा कि जब अन्य विषयों में बच्चे के 90% से अधिक अंक हैं तो एक विषय में 10 अंक कैसे आए। बोर्ड ने चेक किया तो गलती सामने आई। एक सब्जेक्ट में 100 अंक के स्थान पर 10 अंक दिखाए गए थे।
विज्ञापन

6 of 8
Demo pic
संशोधित लिस्ट में टॉप आए युद्धवीर के पहले कुल 197 अंक दिखाए थे। 4 विषयों में डी-ग्रेड मिले थे। यानी युद्धवीर साढ़े तीन घंटे में फेल से टॉपर बन गया। 
विज्ञापन

7 of 8
haryana topper
बोर्ड के मुताबिक कम्प्यूटर ने अंक तालिका में से बेस्ट 5 अंकों वाले विषयों के नंबर जोड़े। जिन विद्यार्थियों ने किसी विषय में 100 अंक हासिल किये थे, उन्हें 10 नंबर की ग्रेडिंग देने के बजाय मात्र एक नंबर की ग्रेडिंग दे दी। इसी कारण सारी गड़बड़ हुई। 
विज्ञापन

8 of 8
haryana topper
पहले जारी हुए परिणाम के अनुसार फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना की मोनिका काे टॉपर दिखाया। मोनिका के 493 अंक हैं। संशोधित लिस्ट में वह 5वें स्थान पर पहुंच गईं। इसी प्रकार भिवानी के गांव कैरू के रूपेश को 491 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर दिखाया था। आपको बता दें कि बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट और मैरिट लिस्ट दोबारा जारी की है। दोबारा जारी मैरिट लिस्ट के अनुसार सिरसा के युद्धवीर ने 499 नंबर लेकर टॉप किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें