बकरीद के पहले कुर्बानी के लिए जो बकरे लाए गए थे वह बीमार पड़ गए, मर न जाएं इसके लिए उनको ग्लूकोज चढ़ाया गया।  यह अनोखा मामला मेरठ का है। यहां बकरीद के लिए बकरे पहुंच रहे हैं। राजकीय पशु ‌चिकित्सालय में प्रतिदिन 50 से 60 लोग अपने बकरों को लेकर पहुंच रहे हैं।  पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया क‌ि पैठ में एक साथ सभी बकरों को रखने की वजह से उनमें इन्फेक्‍शन हो रहा है।  तेज बुखार के साथ उनमें निमोनिया के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। जिनकी हालत ज्यादा खराब है। उन्हें ड्रिप के जरिए हैवी डोज भी द‌िए जा रहे है।