फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा पहुंचे अरुण जेटली रैली के दौरान अलग अंदाज में दिखे, तस्वीरें

Mon, 20 Jun 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब के दौरे पर पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान करने के लिए बठिंडा पहुंचे, तो कुछ अलग ही अंदाज में दिखे। तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पंजाब के दौरे पर पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
बठिंडा के एक रिसोर्ट में उन्होंने विशाल रैली को संबोधित किया और कहा कि एनडीए सरकार अगले डेढ़ साल तक नई पॉलिसी के तहत देश में नए 70 एयरपोर्ट शुरू करेगी। पहले चरण में 35 छोटे शहरों के एयरपोर्ट चलाए जाएंगे, जिसमें बठिंडा का एयरपोर्ट भी शामिल है।
विज्ञापन

3 of 8
पंजाब के दौरे पर पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पंजाब का एयर कनेक्शन कमजोर है, जिसको जल्द देश के हर कोने से जोड़कर मजबूत किया जाएगा। देश के 150 छोटे एयर स्टिप को भी जल्द शुरू किया जाएगा। अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने दो साल के कार्यकाल के दौरान लोगों की सेवा की है, न कि कांग्रेस की तरह घोटाले किए हैं।

4 of 8
पंजाब के दौरे पर पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बठिंडा में एम्स अस्पताल बनाने के लिए अगले दिनों में केंद्र के खर्च विभाग की ओर से उन्हें मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद एम्स अस्पताल बनाने को बठिंडा में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश की आर्थिकता को मजबूत किया है।
विज्ञापन

5 of 8
पंजाब के दौरे पर पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
जेटली ने कहा कि जब साल 2011 में केंद्र में यूपीए-2 की सरकार थी, तो उस समय फ्रांस के प्रशासन ने कैप्टन परिवार के स्विट्जरलैंड के बैंकों में स्थित विदेशी खातों की जानकारी दी थी। वहीं उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कोई कार्रवाई नहीं की, अब एनडीए सरकार ने तो सिर्फ फ्रांस प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के तहत ही उस कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

6 of 8
पंजाब के दौरे पर पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
जेटली ने एनडीए सरकार के दो साल के कार्यकाल का बखान करने के बजाय उक्त समागम को अपने भाषण तक सीमित रखा। जेटली ने कहा कि एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार के शब्द को समाप्त कर दिया है। कांग्रेस के समय में सदन ही भ्रष्टाचार के मामले से शुरू होता था। जेटली ने माना कि पंजाब में अगले छह माह गठबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन

7 of 8
पंजाब के दौरे पर पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने हाईवे का काम बिलकुल ठप कर दिया था, लेकिन अब एनडीए सरकार ने अपने समय के दौरान 10 हजार किलोमीटर से अधिक हाईवे रोड का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को देश के कोने-कोने के साथ सड़क के जरिये जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
पंजाब के दौरे पर पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि के लिए और छोटे व्यापारियों को स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत लोन दिया जाएगा। सुखबीर बादल की ओर से अकाली-भाजपा सरकार के नौ सालों के कार्यकाल के दौरान किए काम पर जेटली ने बादल को कहा कि आप इस बारे में लाखों किताबें छिपवाकर पूरे देश में वितरित करवाए, ताकि लोगों को पंजाब के बारे में पता चल सके।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें