आम आदमी पार्टी (आप) के आह्वान पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए मोहाली में जुटे हजारों की संख्या में लोगों के आगे सरकार ने घुटने टेक दिए। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
आम आदमी पार्टी की मोहाली में विशाल रैली
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली में प्रस्तावित धरने के मद्देनजर दशहरा ग्राउंड में हजारों कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए थे। मटौर बैरियर और रैली ग्राऊंड में भारी संख्या में वर्कर जुटे। पुलिस ने चारों तरफ से रास्ते बंद कर रखे थे जिस वजह से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। मोहाली-चंडीगढ़ पुलिस छावनी में तब्दील कर दिए गए थे।
विज्ञापन
3 of 8
आम आदमी पार्टी की मोहाली में विशाल रैली
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन से पहले आप नेताओं संजय सिंह, सुच्चा सिंह छोटेपुर व सांसद भगवंत मान समेत 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया। आप कार्यकर्ताओं ने कहा, सीएम बाहर आकर बात सुनें, सीएम के घर के बाहर धरना दिया। सीएम ने मांगें सुनी, इसके बाद भीड़ फिर धरना स्थल पर वापस आई।
4 of 8
आम आदमी पार्टी की मोहाली में विशाल रैली
- फोटो : अमर उजाला
संजय सिंह ने माइक से सीएम की मांगों को दोहराया और कहा कि सीएम ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को एक सप्ताह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि पार्टी नशे और किसानों से जुड़े मुद्दों को छोड़ने को तैयार नहीं है। आप को लग रहा है कि 12 हजार करोड़ रुपये के फूड स्कैम में सरकार घिर रही है, इसलिए आप ने फूड स्कैम को ही मुद्दा बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
5 of 8
आम आदमी पार्टी की मोहाली में विशाल रैली
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के आईजी, मोहाली के डीसी, एसएसपी समेत सभी अधिकारी मौके पर मौजूद थे। चंडीगढ़ पुलिस प्रदर्शनकारियों से बार-बार शांति की अपील करती रही, 10-11 हजार के करीब की भीड़ थी, पुलिस का पूरा इंतजाम था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जगह-जगह नाकों पर रोका।
विज्ञापन
6 of 8
आम आदमी पार्टी की मोहाली में विशाल रैली
- फोटो : अमर उजाला
संजय सिंह ने मांग की पंजाब सरकार की ओर से किए इस 12 हजार करोड़ के फूड स्कैम की सुप्रीम कोर्ट की एसआईटी से इसकी जांच करवाई जाए क्योंकि पंजाब सरकार की जांच पर हमें भरोसा नहीं है। इसके अलावा पार्टी ने किसानों को उनकी फसलों के पैसे का जल्द भुगतान करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
7 of 8
आम आदमी पार्टी की मोहाली में विशाल रैली
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पंजाब में सरकार के घेराव को लेकर मैक्रो और माइक्रो लेवल पर प्लानिंग की गई है। मैक्रो लेवल पर सभी 13 लोक सभा जोन में एक-एक वॉलंटियर रैली की गई। ये रैलियां पांच से बारह मई तक हुईं। जिन्हें सुच्चा सिंह छोटेपुर, प्रो. बलजिंदर कौर ने संबोधित किया। वहीं, संजय सिंह, भगवंत मान और गुरप्रीत घुग्गी भी पहुंचे।
आम आदमी पार्टी की मोहाली में विशाल रैली
- फोटो : अमर उजाला
रैलियों में करीब दो-दो हजार वॉलंटियर जुटे, जिन्हें घेराव के लिए पूरा जोर लगाने को प्रोत्साहित किया गया। माइक्रो लेवल पर सर्किल स्तर पर काम किया जा रहा है। एक सर्किल में सात से दस गांव आते हैं। पार्टी ने हर सर्किल से एक बस ले जाने की तैयारी की है। पंजाब में करीब 12,500 गांव हैं, अगर हर गांव से चार लोग भी जाते हैं तो पार्टी का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।