आईपीएल से बाहर हो रही पंजाब किंग्स इलेवन की सहमालिक प्रीति जिंटा को एक और झटका लगा है। टीम के एक और धाकड़ बल्लेबाज बाहर हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
big shocked in priety zinta team
टीम के स्टार ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल मसल्स में खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए और किंग्स इलेवन पंजाब के इस सेशन में बचे हुए दो मैचों में नहीं खेलेंगे। बता दें कि इससे पहले KXIP के मिशेल मार्श भी लौट चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मोहाली में मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन प्रिटी जिंटा
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टीम फिजियो डेविड बीकले ने कहा- बीती रात के मैच के बाद ग्लेन के पेट के बांए हिस्से में दर्द बढ़ गया, इसलिए उन्हें वापसी का फैसला लेना पड़ा।मैक्सेवल को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। वहां साउथ अफ्रीका के साथ ट्रायएंगुलर सीरीज भी होगी।
4 of 5
पंजाब, आईपीएल
हालांकि मैक्सवेल के लिए आईपीएल-9 सीजन कुछ खास नहीं रहा। वे सिर्फ दो फिफ्टी ही लगा सके। अब रही-सही कसर उनकी चोट ने पूरी कर दी है। उनके लिए ज़्यादा मैच बचे भी नहीं थे। वैसे भी, मैक्सवेल पिछले कुछ मैचों में पूरी तरह फिट नज़र नहीं आए थे।
किंग्स इलेवन पंजाब ने इसके लिए अभी से कमर कस ली है
- फोटो : file
अकेले मैक्सवेल ही नहीं, आईपीएल 9 में आधा दर्जन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी घायल हो चुके हैं। इनमें मैक्सेवल के अलावा स्टीवन स्मिथ, मिचेल मार्श, शॉन मार्श और जॉन हेस्टिंग्स के नाम अहम हैं।