फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट का हुक न लगा होने से बाइकसवार की दर्दनाक मौत, देखें तस्वीरें

Tue, 28 Mar 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amarujala
बीईजी एंड सेंटर की मैस में कार्यरत बाइकसवार एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amarujala
मोहनपुरा निवासी एवं बीईजी एंड सेंटर की मैस का कर्मचारी वेदपाल (45 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपनी बाइक से ड्यूटी से वापस घर आ रहा था। जब वह एमएच चौराहे के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सएसआई प्रदीप मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

4 of 6
ट्रक की चपेट में आने से वेदपाल के सिर पर गहरी चोट लगी थी। हालांकि उसने हेलमेट पहना था, लेकिन हुक बंद न होने पर जब वह गिरा तो हेलमेट उतर गया। 
विज्ञापन

5 of 6
इससे उसके सिर पर चोट लगी और मौत पर मौत हो गई। दुर्घटना को देखने वाला हर कोई यह कहता नजर आया कि यदि हेलमेट का हुक बंद होता तो वेदपाल की मौत न होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें