रायपुर पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने परेड की सलामी ली। जनरल परेड में जिला रायपुर के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थाना/लाइन/यातायात/डॉग स्वायड/एम टी शाखा के अधिकारी/कर्मचारी सहित विशिष्ट व्यक्तियों के निवास स्थल में लगे गार्ड कमाण्डर सम्मिलित थे।
विज्ञापन
2 of 4
एसएसपी ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
सलामी के बाद जनरल परेड के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण करने के साथ ही एमटी शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अच्छी वेश भूषा धारण करने वाले 33 अधिकारी/कर्मचारी के उत्साहवर्धन के लिए पुरूस्कार एवं निर्धारित वेश भूषा संतोषजनक न पाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दिया गया।
विज्ञापन
3 of 4
दिया गया प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कम्पनी कमाण्डरों को आवश्यक दिशा निर्देश व समझाईश देने के साथ ही समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासित रहने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात् बिना किसी सूचना के कर्त्तव्य से अनुपस्थित रहने वाले 27 कर्मचारियों की ओ. आर. पेशी लिया जाकर प्रकरण का निराकरण भी पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में किया गया एवं 07 अधिकारियों और कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गयी।
एसडीआरएफ की सिविल एक्शन टीम ने दिया प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही भारत एवं पाकिस्तान के मध्य युद्ध की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सिविल एक्शन टीम एसडीआरएफ के द्वारा जनरल परेड में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को युद्ध के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियां जैसे - आपातकालिन सायरन बजने पर, आगजनी की घटना घटित होने पर, प्राथमिक उपचार, घायलो की मदद करना एवं अन्य किसी भी कंटिन्जेसी से निपटने के लिये प्रशिक्षण दिया गया।