विज्ञान केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
इस विज्ञान केंद्र की विशेषताएं
1. इंडस्ट्री रूम – यहां बच्चे औद्योगिक विकास की समयरेखा (Industrial Evolution Timeline) के माध्यम से उद्योगों के विकास को समझ सकते हैं। इसमें एक 3D प्रिंटिंग जोन भी होगा, जहां अलग-अलग प्रकार के तीन 3D प्रिंटर होंगे। साथ ही, डॉग रोबोट, ह्यूमनॉइड रोबोट, स्पाइडर रोबोट, राइटिंग रोबोट और पाथ-गाइडेड इंडस्ट्री रोबोट्स भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
2. फिजिक्स रूम – इस कमरे में बच्चे भौतिकी के मूल सिद्धांतों को हैंड्स-ऑन प्रयोगों के माध्यम से सीख सकेंगे।
3. इमर्सिव रूम – यह एक 360° डिजिटल स्पेस होगा, जहां बच्चे वर्चुअल दुनिया का अनुभव ले सकेंगे।
4. मिनीवर्ल्ड रूम – इसमें एक 8x4 फीट का HO स्केल ट्रेन मिनिएचर सेट होगा, जिसमें गांव और शहर दोनों के दृश्य दर्शाए जाएंगे।
5. हार्वेस्ट हब (फार्मिंग जोन) – इसमें विभिन्न कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो किसानों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगा।