छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित पर्यटन स्थल मैनपाट के तराई क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक कार जलती हुई मिली है। इस कार की पीछे की सीट पर एक नरकंकाल भी मिला है। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक कार से धुआं निकल रहा था। ऐसे में अंदेशा है कि देर रात या फिर तड़के कार में आग लगाई गई है। पुलिस को हत्या की आशंका है। ऐसे में फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मामला रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र का है।