पुलिस अफसरों की बैठक लेते आईजी इंटेलीजेंस और आईजी रायपुर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईजी ने ली पुलिस अफसरों की बैठक
क्रिकेट मैच में व्यवस्थाओं को लेकर आईजी इंटेलीजेंस अजय यादव, आईजी रायपुर आरिफ शेख ने यातायात कार्यालय सभागार में बैठक ली। इस बैठक में राज्य भर से आए आईपीएस और राजपत्रित अफसरों की ड्यूटी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मैच देखने आने वाले दर्शकों के आवागमन और व्यवस्थित पार्किंग किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। पुलिस के रूटमैप में खिलाड़ियों, वीवीआईपी और आम दर्शकों के लिए अलग-अलग मार्ग व पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।