फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: जब कस्टमर बन सीएम साय पहुंचे मार्ट; जीएसटी रिफॉर्म पर लोगों से की बातचीत,शॉपिंग कर उठाया कटौती का लाभ

Wed, 24 Sep 2025 08:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CM Vishnudeo sai on GST Reform: जीएसटी रिफॉर्म पर लोगों की भावनाओं को समझने के लिये छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार लगातार सक्रिय है।
विज्ञापन
1 of 9
जब खुद कस्टमर बन सीएम पहुंचे मार्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
CM Vishnudeo sai on GST Reform: जीएसटी रिफॉर्म पर लोगों की भावनाओं को समझने के लिये छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार लगातार सक्रिय है। इस क्रम में सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के सरोना स्थित एक मार्ट में पहुंचे। इस दौरान खरीदारी कर रहे ग्राहक अचानक सीएम को देखकर चौंक गये। रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीद रहे लोग आश्चर्य से उन्हें देखते ही रह गये। सीएम ने बातचीत कर जाना कि जीएसटी बचत का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं। 
 
विज्ञापन

2 of 9
सीएम साय का लोगों ने किया अभिवादन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दरअसल, आज बुधवार को जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने मुख्यमंत्री  साय "शुभम के मार्ट" पहुंचे। उन्होंने खुद ग्राहक बनकर 1,645 रुपये के घरेलू सामान की शॉपिंग की एवं यूपीआई से भुगतान भी किया। इस दौरान उन्होंने खरीदारी कर रहे लोगों से बातचीत की और जीएसटी दरों में कटौती से घरेलू सामानों के मूल्य में आए फर्क के बारे में जानकारी ली।

 
विज्ञापन

3 of 9
जीएसटी रिफॉर्म को लेकर सीएम साय ने महिलाओं से की बातचीत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री ने मार्ट पहुंचकर जरूरत के सामान खरीदे और जीएसटी दरों में कमी का लाभ लिया। उन्होंने खरीदारी कर रही गृहिणियों से घरेलू बजट पर आए असर की जानकारी ली। युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछताछ की। इस बीच उन्होंने रोजमर्रा का सामना खरीदते हुए अन्य ग्राहकों से आत्मीयतापूर्वक वार्तालाप किया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार देखकर मौजूद लोग गदगद हो उठे और कहा कि प्रदेश का मुखिया आज हमारे बीच एक आम आदमी की तरह शामिल है।
 

4 of 9
सीएम साय ने की खरीदारी, साथ में मौजूद रहे बीेजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
उन्होंने खरीददारों से चर्चा करते हुए जीएसटी सुधारों पर लोगों के विचार सुने। लोगों ने बताया कि दवाइयों और राशन की कीमत घटने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बोले"यही तो असली मकसद है कि सुधार की गूंज आम जनता तक पहुंचे।" इसके बाद उन्होंने खुद भी सामान खरीदा और नई कीमतें देखकर कहा कि "यह सुधार केवल कागज पर नहीं, बल्कि हर परिवार की जिंदगी में दिखाई देने वाला परिवर्तन है। मुख्यमंत्री  सभी को स्वदेशी की मुहिम का साथ देने का आग्रह भी किया, जिस पर लोगों ने कहा आप आगे बढ़े ,हम आपके साथ है।
विज्ञापन

5 of 9
सीएम साय ने खरीदारी के बाद यूपीआई से बिल किया पेमेंट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जीएसटी कटौती नहीं, यह "बचत क्रांति" है
मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए खरीदारी कर रहे रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी टी. पी. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में जब इस दौर का इतिहास लिखा जाएगा, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए जीएसटी सुधार को ऐतिहासिक बजट क्रांति के रूप में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हले हम जितने पैसों में 30 दिन का राशन लेते थे, अब उन्हीं पैसों से 40 दिन से अधिक का राशन ले पा रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री ही इतना बड़ा साहसिक निर्णय ले सकते थे, कोई और ऐसा नहीं कर पाता।"
 
विज्ञापन

6 of 9
सीएम साय को लोगों ने अपने अनुभव को किया शेयर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
स्टेशनरी में 12 प्रतिशत था टैक्स, अब हो गया जीरो
राजधानी रायपुर के अवंती विहार निवासी  लद्दाराम नैनवानी ने बताया कि जीएसटी सुधार का सकारात्मक प्रभाव शिक्षा से भी जुड़ा है। शुभम "के मार्ट" में मुख्यमंत्री को नोटबुक दिखाते हुए उन्होंने कहा "पहले इस पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी  ने इसे शून्य कर दिया है। इस ऐतिहासिक कदम से कॉपियाँ और आवश्यक स्टेशनरी सस्ती हो गई हैं। ऐसा निर्णय हमारे प्रधानमंत्री ही कर सकते हैं।" उन्होंने आगे बताया—"पहले मैं बच्चों के लिए सालाना लगभग 2,000 रुपये की स्टेशनरी लेता था और अब इसमें लगभग 240 रुपये की बचत हो रही है।"
 
विज्ञापन

7 of 9
इस दौरान ग्राहकों ने सीएम साय को गुलाब का फूल देकर अभिवादन किया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जीएसटी छूट से खरीदा 4 गुना अधिक सामान
मार्ट में खरीदारी करने पहुंचे मुरलीधर ने मुख्यमंत्री से बातचीत में बताया कि "मैं आज केवल 4 जरूरी सामान खरीदने आया था, लेकिन जीएसटी दरों में कमी देखकर 4 गुना अधिक सामान खरीद लिया। जीएसटी में व्यापक सुधार से रोजमर्रा की सामग्रियां सस्ती हुई हैं और हमें सीधा लाभ मिल रहा है।"

 

8 of 9
साय ने मार्ट का भ्रमण कर लोगों से की बातचीत। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
देवांगन दंपति ने बताया मंथली बजट में 10 प्रतिशत की कमी
खरीदारी करने पहुंचे चंगोराभाटा निवासी दंपति  जितेंद्र और  पद्मा देवांगन ने कहा कि हमारे मासिक बजट में 10 प्रतिशत की कमी आई है। गृहिणी श्रीमती पद्मा ने नए प्राइस टैग देखकर कहा कि पहले यही डिटर्जेंट और मसाले मैं ज्यादा कीमत में खरीदती थी। अब दरों में कटौती के बाद कम दाम देखकर सचमुच खुशी हो रही है। त्योहारी खरीदारी में काफी बचत हो रही है।"
विज्ञापन

9 of 9
इस दौरान सीएम साय ने एक बच्चे को दुलारा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बजट से ज्यादा खरीदारी का मिला मौका
सविता मौर्य और अनीता साकार नवरात्रि में आयोजित होने वाले कन्या भोज के लिए श्रृंगार सामग्री खरीदने आईं थीं। उन्होंने कहा कि श्रृंगार सामग्री के दाम पहले से कम हो गए हैं। जीएसटी दरों में कटौती ने हमें निर्धारित बजट से अधिक खरीदारी करने का अवसर दिया है। पहली बार लगता है कि त्योहारी सेल केवल विज्ञापन नहीं, बल्कि असल में राहत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें