फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉस्मो शाइन: रायपुर में हुआ सबसे बड़ा यूथ फेस्टिवल; 80 स्कूलों के दो हजार स्टूडेंट्स ने रचा इतिहास, देखें फोटो

Tue, 02 Sep 2025 08:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Cosmo Shine 2025: मध्य भारत का सबसे बड़ा यूथ फेस्टिवल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जमीं पर हुआ।
विज्ञापन
1 of 9
मनमोहक प्रस्तुति देती छात्रायें - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
Cosmo Shine 2025: मध्य भारत का सबसे बड़ा यूथ फेस्टिवल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जमीं पर हुआ। इस शानदार महोत्सव में दो हजार से ज्यादा छात्रों ने चार चांद लगा दिया। पहली बार ऐसा आयोजन देखकर सभी मंत्रमुग्ध रह गये।

 
विज्ञापन

2 of 9
भगवान श्रीकृष्ण की लीला पर मनमोहक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
रोटरी कॉस्मोपॉलिटन, कॉस्मो दिवाज, इनर व्हील क्लब और सक्षम क्लब–आईआईएम रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में मैक कॉलेज रायपुर में शाइन 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 


 
विज्ञापन

3 of 9
मां आदिशक्ति के रौद्र रुप पर नृत्य करती छात्रायें - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
करीब 80 स्कूलों के दो हजार छात्रों से ज्यादा छात्रों ने वाद-विवाद, समूह नृत्य, शतरंज, गणित, ग्रुप डिस्कशन, बैंड प्रतियोगिता, शाइन टैंक (बिज़नेस प्लान), ओपन योर माइंड और अन्य 24 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें विजेता टीम को सम्मानित किया गया। 

 

4 of 9
कार्यक्रम में नृत्य से बांधा समां। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
ये रहे विनर-
  • प्रथम स्थान : दिल्ली पब्लिक स्कूल, रायपुर
  • द्वितीय स्थान : होली हार्ट्स स्कूल, रायपुर
  • तृतीय स्थान : दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी
विज्ञापन

5 of 9
लुगरा में छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्रायें - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ऑपरेशन सिंदूर रहा, जिसमें 200 से अधिक छात्रों ने शानदार पेंटिंग्स बनाईं। रोटरी सचिव अमित गोयल ने कहा कि शाइन में कभी भी एंट्री फीस नहीं ली जाती, जिससे यह सभी बच्चों के लिए निष्पक्ष मंच बनता है।
 
विज्ञापन

6 of 9
हरे परिधान में दिया हरियाली का संदेश - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ. अशोक जिंदल और रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल रहे। विशेष अतिथि आरंभ स्कूल के डायरेक्टर विक्रम ठाकुर उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 9
अलग-अलग नृत्य मुद्राओं ने सबको किया भाव-विभोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल



रोटरी कॉस्मोपॉलिटन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि यह शाइन का 25वां संस्करण है, जो अब केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि मध्य भारत का सबसे बड़ा यूथ ब्रांड बन चुका है।
 

8 of 9
देश के अन्य राज्यों की भी नृत्य प्रस्तुति देती बालिकायें। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कार्यक्रम के मेंटर अशुतोष सिंह ने बताया कि इन 25 वर्षों में शाइन कार्यक्रम ने नई ऊंचाइयाँ पाई हैं और आज यह बच्चों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा मंच बन चुका है।
 
विज्ञापन

9 of 9
मोहक नृत्य से बांधा समां - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्य संयोजक नीलेश गोयल और दीपक केडिया ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच पर बच्चों की प्रतिभा और ऊर्जा ने पूरे वातावरण को हर्षोल्लास से भर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें