फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नक्सलियों की खुफिया गुफा अब जवानों के कब्जे में, गुफा में मैदान और पानी मिला; तस्वीरों में देखें सुरंग

Sun, 27 Apr 2025 01:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पांच दिनों की मशक्कत और 45 डिग्री की भीषण गर्मी। फिर भी जवान नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के जरिए नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में सफल हुए। नक्सलियों के ठिकाने तक फोर्स पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
1 of 7
नक्सलियों के गुफा तक पहुंची फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पांच दिनों की मशक्कत और 45 डिग्री की भीषण गर्मी। फिर भी जवान नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के जरिए नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में सफल हुए। नक्सलियों के ठिकाने तक फोर्स पहुंच चुकी है। जवान जिस गुफा तक पहुंचे है, वहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
फोर्स के पहुंचने से पहले भाग निकले थे नक्सली - फोटो : अमर उजाला
बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ पिछले पांच दिनों से चल रहे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन कगार में शामिल जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंच गए है। जवान जिस गुफा में पहुंचे हैं। उसके अंदर एक बड़ा सा मैदान और पानी मिला है। 
विज्ञापन

3 of 7
गुफा के अंदर जवानों की ऑपरेशन जारी - फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो में कुछ जवान आपस में बात करते हुए कहे रहे है कि यहां एक बड़ा सा मैदान है और अंदर पानी भी है। वीडियो में नक्सलियों के मौजूदगी के निशान दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ समझा जा सकता है कि नक्सली यहां मौजूद थे और जवानों के पहुंचने से पहले नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल दिया।
 

4 of 7
गुफा के अंदर मिला शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
गुफा के भीतर जवानों का तलाशी अभियान चल रहा है। मौके पर नक्सलियों की भले ही मौजूदगी नहीं मिली पर यह साफ हो गया कि यहां नक्सली सुरक्षित ठिकाना बनाकर रह रहे थे। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ देश के सबसे बड़े ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान एक गुफा मिला है, जहां एक साथ एक हजार से ज्यादा लोग आराम से रह सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
गुफा में मिला सुरंग - फोटो : अमर उजाला
इस गुफा के अंदर पानी से लेकर आराम करने लायक वातावरण है। आक्सीजन की भी कमी नहीं है। गुफा के अंदर ही एक बहुत बड़ा मैदान भी मौजूद है। ऑपरेशन के दौरान जवानों की और से खोजी गई नक्सलियों की इस गुफा की तस्वीरें और वीडियो मीडिया पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
सुरंग से नक्सलियों के भागने की आशंका - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने इस संबंध में अधिकारियों से संपर्क किया पर किसी ने फोन नहीं उठाया। शायद वह ऑपरेशन में व्यस्त होंगे। अमर उजाला इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस पहाड़ी श्रृंखला में भले ही अब तक किसी माओवादी के जिंदा या मुर्दा मिलने की खबर बाहर नहीं आई है पर यह तय हो गया है कि नक्सलियों का सबसे मजबूत ठिकाना अब फोर्स के कब्जे में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यहां नक्सली सुरक्षित ठिकाना बनाकर रह रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
यह भी साफ़ है कि जिस तरह से पहाड़ी क्षेत्र की मजबूत घेराबंदी की गई है वहां से बाहर निकल पाना असंभव जैसा है। पर यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यदि नक्सलियों के टॉप लीडर हिडमा अब तक नहीं मिला है। ऐसे में 2000 नक्सली किधर गए। इस पर बड़ा सवाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें