आईसीआईसीआई बैंक जहां से युवक ने लूट का दावा किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ के दौरान बार-बार पुलिस को घुमा रहा
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसने दिनेश दो युवकों से बातचीत करता दिखाई दिया, लेकिन रुपयों का बैग उसके पास नहीं था। इस पर पुलिस ने फिर उससे पूछताछ की तो दिनेश ने लूट बस स्टैंड के पास होने की बात बताई। हालांकि जांच के दौरान दिनेश के वहां मौजदूगी ही नहीं मिली। इस पर पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। इस पर जैसे ही पूछताछ शुरू की, वैसे ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अब पुलिस उसे होश में लाकर पूछताछ करने के साथ ही वाहनों की चेकिंग भी कर रही है।