आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल में मंगलवार रात एक लड़की अपने दोस्तों के साथ पहुंची थी। इस दौरान अपने एक दोस्त के साथ मॉल के बाहर सेल्फी लेने लगी। इस दौरान दर्री निवासी मोतीलाल यादव वहां से निकला और लड़की को देखकर बोला कि गजब लग रही हो। लड़की के दोस्तों ने सुना तो मोतीलाल पर बसर पड़े। उसे गालियां देते हुए लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी और उसका सिर फोड़ दिया।