फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनेगी 'छत्तीसगढ़ की रजत जयंती': हर साल 3 से 13 दिसंबर तक मनेगा 'जनादेश परब'

Fri, 13 Dec 2024 09:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

JP Nadda Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सरकार लोकहित में पूरी जवाबदेही से काम कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 8
जनादेश परब को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
JP Nadda Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सरकार लोकहित में पूरी जवाबदेही से काम कर रही है। सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई। मोदी की गारंटी के अनुरूप यहां किसानों से 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है। किसानों को उनके हक का 3716 करोड़ रूपए धान के बकाया दो साल के बोनस का भुगतान भी किया गया है। 



 
विज्ञापन

2 of 8
नड्डा ने कहा कि हर साल 3 से 13 दिसंबर तक 'जनादेश परब' मनाया जाएगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जनादेश परब में घोषणा करते हुए कहा कि अब से हर साल 3 से 13 दिसंबर तक 'जनादेश परब' मनाया जाएगा। नये साल में छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राज्य निर्माता भारत रत्न अटलजी का यह शताब्दी वर्ष भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश में सड़कों का जाल बिछाया। उसी से प्रेरणा लेकर हम अपने रजत जयंती वर्ष में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता में रखेंगे। उसके बाद के तीन वर्षों में भी हम अलग-अलग थीम पर काम करेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल किसान भाइयों के खाते में आपकी डबल इंजिन की सरकार ने 49 हजार करोड़ रुपए डाले हैं। हमने अपने शुरुआती तीन महीनों में ही प्राथमिकता के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की माताओं-बहनों को देना आरंभ किया। 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की अब तक 10 किश्तों में 6,530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। पहली तारीख को हम यह राशि भेज देते हैं और जैसे ही माताओं-बहनों के खाते में राशि आती है उनका चेहरा गर्व से खिल जाता है।

4 of 8
गज माला से केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते बीजेपी के नेतागण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साय ने कहा कि जो रामराज्य के मूल्य हैं, वहीं हमारे लिए सुशासन के मूल्य हैं। हमने प्रशासन के हर स्तर पर सुशासन को सुनिश्चित किया है। हमने सुशासन के मूल्यों को सिस्टम में शामिल करने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया। सुशासन के लिए पारदर्शिता जरूरी है और इसके लिए डिजिटल गवर्नेंस शुरू कराया है। लालफीताशाही को दूर करने हमने ई-आफिस प्रणाली शुरू की है। इसमें डिजिटल माध्यम में नोटशीट आगे बढ़ती है। इससे समय-सीमा भी तय होती है और जवाबदेही भी तय हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 8
जनता का अभिवादन करते बीजेपी नेतागण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर और सरगुजा के विकास के बगैर छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। हमने वनोपज संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि हमने 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए कर दी। जनजातीय गौरव दिवस के दिन हमने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण हम कर रहे हैं। कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने दुनिया के 20 चुनिंदा गांवों में शामिल किया है। बस्तर और छत्तीसगढ़ विश्व पर्यटन के मानचित्र में आ गए हैं। सरगुज़ा संभाग भी विश्व के पर्यटन नक्शे में स्थान बना रहा है। अभी-अभी जशपुर के मधेश्वर पहाड़ शिवलिंग को विश्व में सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

6 of 8
विकाय कार्यों का रिमोट दबाकर शिलान्यास करते जेपी नड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने  कहा कि गुरु घासीदास तमोर पिंगला को हमने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनाया है। इससे इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सरगुजा और बस्तर में एयर कनेक्टिविटी आरंभ होने से इन क्षेत्रों में तेजी से विकास के साथ ही यहां अब देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने की राह खुल गई है। मोदी के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आगामी दो सालों में प्रदेश का सड़क नेटवर्क विकसित देशों की तरह हो जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 8
कार्यक्रम के समापन पर लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन करते बीजेपी नेतागण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सबसे बड़ी सफलता माओवादी मोर्चे पर मिली है। एक साल पहले किसी के लिए यह सोचना भी कठिन था कि माओवाद के नासूर को नष्ट किया जा सकता है। एक साल में 2 सौ से अधिक माओवादियों को मार गिराया। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माओवाद की जड़ से मुक्त हुए गांवों में पुनः विकास की रोशनी पहुंची है। हमने नई उद्योग नीति तैयार की है, जिसमें अगले पांच सालों में ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश के माध्यम से पांच लाख रोजगार सृजित करेंगे। हमने शासकीय सेवाओं में हजारों पदों में भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है। 
विज्ञापन

8 of 8
रायपुर पहुंचने पर लोगों का अभिवादन करते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नड्डा को बस्तर के कलाकारों द्वारा बेल मेटल से निर्मित अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक की ओर से राज्य शासन की योजनाओं पर रेत से तैयार की गई कृति का प्रदर्शन किया गया। विधायक किरण सिंहदेव ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें