फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur by-election Result: सुनील सोनी की जीत पर बीजेपी में जश्न, कार्यकर्ता समेत मंत्री थिरके, देखें तस्वीरें

Sat, 23 Nov 2024 08:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर दक्षिण उपचुनाव का परिणाम आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने भारी मतों से जीत हासिल की है। परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर है। सभी जीत का जश्न मना रहे हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता संग मंत्री भी जमकर थिरके।
विज्ञापन
1 of 9
जीत के बाद भाजपाइयों ने करवाई फोटो शूट - फोटो : अमर उजाला
रायपुर दक्षिण उपचुनाव का परिणाम आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने भारी मतों से जीत हासिल की है। परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर है। सभी जीत का जश्न मना रहे हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता संग मंत्री भी जमकर थिरके।
विज्ञापन

2 of 9
जीत की खुशी में नगाड़े की धून में थिरके मंत्री समेत कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। सभी कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं। जीत के बाद सुनील सोनी को सभी बधाइयां दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस जीत के लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। हमारी भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है।  
 
विज्ञापन

3 of 9
निर्वाचन अधिकारियों ने सुनील सोनी को सौंपा प्रमाण पत्र - फोटो : अमर उजाला
रायपुर दक्षिण विधानसभा का किला को बरकरार रखते हुए बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने जीत हासिल किया है। सुनील सोनी ने 46 हजार 167 वोटों से जीत हासिल किए हैं। बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी पहले राउंड से ही लीड पर रहे हैं। एक नहीं बल्कि सभी राउंड की मतगणना में सुनील सोनी आगे रहे।

4 of 9
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जीत की खुशी में बजाया नगाड़ा - फोटो : अमर उजाला
यह भी कह सकते हैं कि पहले राउंड से ही सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे थे। पहली नतीजा सामने आने के बाद टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा एक भी राउंड लीड नहीं कर पाए। सभी राउंड में पीछे ही रहे।
विज्ञापन

5 of 9
जीत के बाद दी सुनील सोनी को बधाइयां - फोटो : अमर उजाला
19 वें और आखिरी राउंड का फाइनल
बीजेपी को 89 हजार 220 वोट मिले। वहीं कांग्रेस को 43 हजार 53 वोट मिले। इसी तरह जीत का अंतर 46 हजार 167 रहा। 
 
विज्ञापन

6 of 9
महिला कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं, चुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, शिवरतन शर्मा, भाजपा के सभी मंत्रीगण विधायकगण, पदाधिकारियों एवं पिछले कई दशकों से दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देता हूं। हमारे प्रत्याशी सुनील सोनी जी को भी इस प्रचंड जीत की बहुत-बहुत बधाई।
विज्ञापन

7 of 9
जीत की खुशी में एक दूसरे को खिलाई मिठाइयां - फोटो : अमर उजाला
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह विजय केवल मतों की नहीं, बल्कि जनता और भाजपा के बीच के उस गहरे रिश्ते की जीत है, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर आधारित है। रायपुर दक्षिण ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह विकास और सुशासन की राह पर भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

8 of 9
जीत के बाद एक साथ दिखे बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद अब क्षेत्र की जनता को दो विधायक मिल गए हैं आधिकारिक रूप में सुनील सोनी और दूसरे वो स्वयं, दोनों मिलकर रायपुर दक्षिण को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देंगे और हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लायेंगे। 
विज्ञापन

9 of 9
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में जश्न का माहौल है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें