रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ में खुशहाली क्यों है, इनको पच नहीं रहा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, अभी इनको (भाजपा) फिर बत्ती पड़ी है कि जाओ छत्तीसगढ़ में कोई षड्यंत्र करो। छत्तीसगढ़ में शांति क्यों है, छत्तीसगढ़ के लोग खुशहाल क्यों हैं, छत्तीसगढ़ में अमन-चैन क्यों है, सब वर्गों में समृद्धि कैसे आ रही है यह भाजपा को बिल्कुल पच ही नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा कुछ भी करे बस समाज के बीच विद्वेश फैलाने का काम न करें। मैं शुरू से बोलता रहा हूं, इनके पास दो ही हथियार हैं, एक धर्मांतरण और दूसरी सांप्रदायिकता। इसके अलावा इनको कुछ नहीं आता।