पुलिसकर्मियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीजापुर के एएसआई रामलाल ने बताया कि कैंप खुले हैं। पुलिस पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। अब नक्सलियों के सड़क काटने की घटनाएं भी नहीं हो रही हैं। इस पर सीएम ने मुख्य सचिव को अंदरूनी इलाकों में कैंप लगाकर राशनकार्ड, आधार कार्ड, वनाधिकार पत्र बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, अंदरूनी इलाकों में लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।