फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए संसद में छत्तीसगढ़ के सांसद: संतोष पांडेय ने सीढ़ियों पर माथा टेका; अरुण साव, सरोज पांडेय ने किया नमन

Sun, 28 May 2023 08:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

नए संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी विधि-विधान के साथ इसका उद्घाटन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसद संतोष पांडेय, सरोज पांडेय, अरुण साव, सुनील सोनी, गोमती साय और मोहन मंडावी बेहद उत्साहित देखे गए। 
विज्ञापन
1 of 10
नए संसद भवन की सीढ़ियों पर मत्था टेकते सांसद संतोष पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नए संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी विधि-विधान के साथ इसका उद्घाटन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसद संतोष पांडेय, सरोज पांडेय, अरुण साव, सुनील सोनी, गोमती साय और मोहन मंडावी बेहद उत्साहित देखे गए।  सभी इस दौरान कैमरे से फोटो क्लिक करते नजर आए।

 
विज्ञापन

2 of 10
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर सांसद सुनील सोनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा कि आज नई लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किए । इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल हुआ। सांसद सोनी के साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव भी नजर आए।

 
विज्ञापन

3 of 10
सांसद अरुण साव नई संसद भवन में फोटो क्लिक कराते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव ने ट्वीट कर लिखा कि नये भारत का नया संसद। जब भारत आगे बढ़ता है तो विश्व आगे बढ़ता है। ये सिर्फ नवीन भवन नहीं,130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। 'नये भारत' की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति के प्रतीक इस लोकतंत्र के मंदिर के उद्घाटन अवसर का साक्षी बनना मेरे लिये गौरव की बात है। 

4 of 10
साव ने लिखा कि यहा होने वाला हर निर्णय भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्णय होगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने लिखा कि यहा होने वाला हर निर्णय भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्णय होगा... एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से बने नए संसद भवन कर्तव्य पथ पर चलने वाला संसद भवन होगा। इस लोकतंत्र के मंदिर के उद्घाटन के अवसर का साक्षी बनना मेरे लिये गर्व की बात है।
विज्ञापन

5 of 10
वीर सावरकर को नमन करते संसद संतोष और साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीर सावरकर की जयंती पर नए संसद का उद्घाटन हुआ। इस दौरान राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि आज नए संसद भवन में माँ भारती के वीर सपूत, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित किया। नई संसद भवन में दाखिल होने से पहले सीढ़ियों पर माथा टेका। 
 
विज्ञापन

6 of 10
संतोष पांडेय ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संतोष पांडेय ने कहा- 140 करोड़ भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। भारत के सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश गर्व करता है। देश उनका कर्तज्ञ रहेगा। मेरे देश की माटी खुशबू है नए संसद भवन में, लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम करता हूं। हमें फक्र है नरेंद्र माेदी पर जो गुलामी की दास्ता से आगे बढ़कर नए संसद भवन का निर्माण किया गया।
 
विज्ञापन

7 of 10
सांसद मोहन मंडावी बेहद खुश नजर आए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि हर भारतीयों की तरह मुझे भी मेरे हिंदुस्तान पर गर्व है। भारत के नवीन संसद भवन के उद्घाटन के ऐतिहासिक पल के साक्षी रहे। बिलासपुर सांसद अरुण साव ,रायपुर सांसद सुनील सोनी के साथ परिलक्षित हो रहे हैं। आज सुबह से ही हवन पूजन और वैदिक मंत्रोचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नवीन संसद भवन का उद्घाटन किया। स्पीकर आसंदी के पास पवित्र सेंगोल राजदंड जो नीति परायणता का प्रतीक है पी एम ने उसे स्थापित किया । इस ऐतिहासिक क्षण में देश के सभी मंत्री प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री सांसद गण  विदेशी मेहमान उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक पल में उपस्थित रहे। यह  नवीन संसद भवन 140 करोड़ जनता के स्वाभिमान का प्रतीक है । प्रधानमंत्री के दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम रहा है।
 

8 of 10
सभी सांसद एक साथ फोटो क्लिक कराते हुए । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि नया संसद-भवन भारत की शताब्दियो पुरानी लोकतांत्रिक यात्रा का गौरवशाली कीर्त्तिस्तंभ है।विशालता,भव्यता,आधुनिकता को संजोये एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से बुने नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर का साक्षी बनना मेरे लिये गर्व की बात है। 

 

9 of 10
साव अन्य सांसद साथियों के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगदलपुर में मिठाई बांटकर मनाई खुशी
जगदलपुर में देश की नवनिर्मित संसद भवन के लोकार्पण के बाद भाजपा नेताओं ने जगदलपुर शहर के गोल बाजार चौक पर आतिशबाजी की। मिठाई बांटकर लोकतंत्र के इस मंदिर के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि आज का यह दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह नवनिर्मित संसद भवन केवल इमारत नहीं बल्कि भारतीयों के  लिए गौरव का विषय है। विश्व के सबसे पुरानी और सबसे बड़ी लोकतंत्र के लिए आजादी के बाद देश में निर्मित संसद लोकार्पित हो रही है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
जगदलपुर में मिठाई बांटकर मनाई गई खुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि हम भारतीयों के लिए नया संसद भवन नए भारत के साथ नए सवेरे का स्वर्णिम अध्याय होगा और यह लोकार्पण के समय से ही विश्व का आकर्षण बन चुका है। इस भवन के प्रत्येक अंश और कण-कण में राष्ट्र के लोकमंगल का प्रवाह है। इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा मिश्रा, वेदांत दीक्षित, लक्ष्मी कश्यप, राजपाल कसेर, नरसिंह राव, पितामाह नायक, संतोष त्रिपाठी, रूपेश जैन, दीपक साव, तेजपाल शर्मा, अनिता श्रीवास्तव, विपिन मालवीय, राजा यादव, रानी चेरपा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें