फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बच्चे ने कोबरा को दांत से काटकर मार डाला, बोला-उसने मुझे डसा तो गुस्सा आ गया

Sun, 30 Oct 2022 09:06 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर

सार

जशपुर में तीन साल में 35 लोग सर्पदंश का शिकार हो चुके हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े भी जारी किए हैं। साल 2017 में 16 लोगों की मौत सांप के काटने से हुई थी। साल 2018 में सर्पदंश से 6 लोगों, 2019 में 12 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
1 of 5
जशपुर में बच्चे ने कोबरा सांप को दांत से काटकर मार दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के जशपुर में सर्पदंश का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 साल के एक बच्चे को कोबरा सांप ने डस लिया। इस बात से बच्चा इतना गुस्सा हुआ कि उसने दांतों से सांप को काट लिया। इसके चलते कोबरा की मौत हो गई। परिजनों को पता चला तो बच्चे को अस्पताल ले गए। वह पूरी तरह से ठीक है। 
विज्ञापन

2 of 5
अपने परिजनों के साथ दीपक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ में रहने वाला पहाड़ी कोरवा बच्चा दीपक अपनी दीदी के घर गया था। वहां दीपक बाहर खेलने लगा, जबकि उसकी दीदी पानी भरने के लिए चली गई। इसी दौरान एक सांप ने दीपक के हाथ में डस लिया। इस पर दीपक को गुस्सा आ गया और उसने सांप को हाथ पकड़ कर उसका फन दांतों से काट लिया। 

विज्ञापन

3 of 5
अपनी मां के साथ दीपक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद दीपक घर पहुंचा और अपनी दीदी को इसकी जानकारी दी। इस पर वे डर गईं और बच्चे को लेकर फौरन ही अस्पताल दौड़ी। वहां उपचार के बाद दीपक पूरी तरह से ठीक है। परिजन घर लौटे और फिर सांप को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। 

4 of 5
कोबरा जिसे दीपक ने दांत से काटकर मार दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जशपुर जिले में अंधविश्वास है कि अगर आपको सांप काट ले तो आप उसको काट ले तो विष का प्रभाव नहीं होगा। बच्चे ने भी इसी अंधविश्वास के चलते सांप को काट लिया। हालांकि सही समय पर इलाज मिलने से बच्चा ठीक है। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील से लगे इलाकों को नागलोक के नाम से जाना जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बारे में बताती दीपक की दीदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जशपुर से लगे इलाके में सांपों की 70 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें कोबरा की चार और करैत की तीन अत्यंत विषैली प्रजातियां भी शामिल हैं। सांपों का रेस्क्यू करने वाले केसर हुसैन बताते हैं कि जशपुर क्षेत्र में बहुतायत मात्रा में सांप पाए जाते हैं। वे बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में जितने भी प्रजाति के सांप पाए जाते हैं, उनमें से 80% सांपों की प्रजाति जशपुर में मौजूद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें