फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बंद: बेमेतरा में युवक की हत्या को लेकर BJP समेत कई संगठनों में भारी आक्रोश, देखें जिलों की तस्वीरें

Mon, 10 Apr 2023 04:09 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के बीरनपुर गांव में एक विशेष वर्ग समुदाय की ओर से हिंदू युवक की हत्या के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद है। विश्व हिन्दू परिषद ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए आज 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्नवान किया है।
विज्ञापन
1 of 17
छत्तीसगढ़ बंद कराते बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के बीरनपुर गांव में एक विशेष वर्ग समुदाय की ओर से हिंदू युवक की हत्या के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद रहा। विश्व हिन्दू परिषद ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए  10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्नवान किया है। बीजेपी, बजरंग दल, करणी सेना छत्तीसगढ़ समेत कई संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। वहीं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स समेत व्यापारिक, व्यावसायिक और कई राजनीतिक संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया है। बंद को देखते हुए रायपुर और महासमुंद जिले के कुछ स्कूलों में आज छुट्टी रही।

सुबह से ही विश्व विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और बीेजपी के कार्यकर्ता बाजार में पहुंचकर दुकान बंद करवाते रहे। लोगों से दुकान बंद करने के लिए अनुरोध करते रहे। कई जिलों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। वहीं कुछ जिलों में मिलाजुला असर भी देखा गया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 17
विरोध जताते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीरनपुर के भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या के विरोध में  रायपुर में प्रदर्शन में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
विज्ञापन

3 of 17
रायपुर में बंद में शामिल हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर में छत्तीसगढ़ बंद में शामिल हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव। इस दौरान बीजेपी के मीडिया विभाग के प्रभारी अमित चिमनानी समेत कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

4 of 17
रायपुर में बस में की गई तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी रायपुर में दुकान बंद कराने के लिए विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्त्ता आज सड़क पर उतरे। इस दौरान रावणभाठा अंतरराज्यीय बस स्टेंड में यात्री बस पर पथराव किया गया। बंद कराने बस में पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ की गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बसों को बंद कराने अंतरराज्यीय बस स्टैंड पहुंचे थे। इस दौरान बस का परिचालन बंद ना होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सुरक्षा को लेकर  एसडीओपी, तहसीलदार, एसडीएम, टीआई समस्त सरकारी अमला मौके पर मौजूद रहे।  रायपुर में जय स्तंभ चौक, फाफाडीह, तेलीबांधा, नया बस स्टैंड इलाके में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता दुकानें बंद कराने निकले हैं।
विज्ञापन

5 of 17
मौके पर पुलिस बल रही मौजूद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 सुरक्षा को लेकर  एसडीओपी, तहसीलदार, एसडीएम, टीआई समस्त सरकारी अमला मौके पर मौजूद रहे।  रायपुर में जय स्तंभ चौक, फाफाडीह, तेलीबांधा, नया बस स्टैंड इलाके में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता दुकानें बंद कराने निकले हैं।
विज्ञापन

6 of 17
भिलाई में विश्व हिंदू के कार्यकर्ताएं ने बाजार बंद करवाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भिलाई में विश्व हिंदू  के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करवाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई 
विज्ञापन

7 of 17
विश्व हिंदू के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने रायपुर में बाइक रैली निकाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्व हिंदू  के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने रायपुर में बाइक रैली निकाली इस दौरान बाइक रोक-रोक कर दुकानों को बंद करवाते रहे। 

8 of 17
विश्व हिंदू के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने रायपुर में बाइक रैली निकाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्व हिंदू  के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने रायपुर में बाइक रैली निकाली 

9 of 17
चौक-चौराहों पर बीजेपी कार्यकर्ता और VHP कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर बेमेतरा हिंसा का विरोध जताया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर के चौक-चौराहों पर बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा हिंसा का विरोध किया। 

10 of 17
जगदलपुर में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ बंद को चेंबर का समर्थन, व्यापारियों से बंद रखने की अपील
बेमेतरा जिला में हिंसा के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद् के छत्तीसगढ़ बंद को चेम्बर ने अपना समर्थन दिया है।  बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने बंद के समर्थन में अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।

11 of 17
बस्तर में बंद कराने सड़क पर उतरे बीएचपी और बीजेपी के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने बंद के समर्थन में अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। चेम्बर के महामंत्री विमल बोथरा ने बताया कि बेमेतरा जिले में हुई हिंसा से प्रदेश का सामाजिक सौह्रार्द्र बुरी तरह प्रभावित हुई है, हम सभी इस प्रकार की घटना का पूरी तरह से विरोध करते हैं।  बेमेतरा क्षेत्र के एक गांव में साम्रदायिक विवाद के बाद युवक की हत्या की घटना निंदनीय है।

12 of 17
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान कांकेर के सड़के सुनी रहीं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेमेतरा हिंसा के विरोध में कांकेर रहा बंद 
कांकेर जिले में बेमेतरा हिंसा के विरोध में आज कांकेर बंद रहा। सुबह से ही हिन्दू संगठन और बीजेपी के कार्यकर्ता शहर में घूमते नजर आए। व्यापारियों ने भी बंद के आव्हान पर अपनी दुकानें सुबह से ही बंद रखी है। सुबह कुछ जगहों पर खुले ठेलों को भी संगठन के लोगो ने बंद कराया। बीजेपी और  हिन्दू संगठन के लोगों का कहना है कि सरकार के राज में अराजकता का माहौल है। आये दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिस पर सुध लेकर कार्रवाई की जरूरत है, ताकि इस तरह के हिंसा की घटनाओं की पुर्नरवृत्ति ना हो। 
 

13 of 17
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी बंद का असर रहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी बंद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी बंद देखने को मिला। सुबह से व्यापारी संगठनों ने बंद का समर्थन किया।

14 of 17
दुकान बंद करवाते कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरबा जिले में बंद का मिला-जुला असर 
कोरबा जिले में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह के समय सभी दुकान स्वफूर्त खुली नजर आई, जिसे प्रदर्शनकारी बंद कराते दिखे। हत्याकांड को लेकर भाजपा के साथ ही हिंदूवादी संगठन जमकर विरोध कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बंद को सफल बनाने भाजपा के साथ ही बजरंग दल,शिव सेना,विश्व हिंदू परिषद् के अलाव बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही स्कूल और पेट्रोल पंप को बंद कराते नजर आए।

15 of 17
महासमुंद जिले में आज शिव सैनिकों, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और बीजेपी ने बंद का आह्वान किया । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महासमुंद जिले में मोटरसाइकिल रैली निकालक बंद कराया
महासमुंद जिले में आज शिव सैनिकों, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और बीजेपी ने बंद का आह्वान किया । जिसका असर महासमुंद जिले में देखने को मिला है। महासमुंद जिला विरोध में पूरी तरह बंद है। व्यापारियों और चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने बंद को अपना पूरा समर्थन दिया है। आज सुबह से ही मोटर सायकिल में रैली निकालकर पूरे शहर के व्यवसायिक संस्थान सहित स्कूलों को बंद करवा गया है। जिले से चलने वाले विभिन्न रूटों के बसों का संचालन भी बंद से प्रभावित है। इस बंद का असर शासकीय कार्यालयों में नहीं है, इसके अलावा आवश्यक सेवाएं अस्पताल, मेडिकल स्टोर भी खुले हुए है। बंद को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर है। जगह जगह पर पुलिस बल मुस्तैद है और टीआई व डीएसपी लेबल के अधिकारी घूम घूमकर पूरी परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है।

16 of 17
बेमेतरा से सड़क पर बैठक विरोध जताते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेमेतरा जिले में कलेक्टर, एसपी ने संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़ के साथ आज बेमेतरा जिला पूरी रह से बंद रहा। साजा मुख्यालय में एसपी आई कल्याण एलेसेला ने मोर्चा संभाला। तनाव की स्थिति को देखते हुए साजा मुख्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है दुर्ग  IG आनंद छाबड़ा भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं हिंसा प्रभावित ग्राम बीरनपुर में शांति, विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए धारा-144 लागू किया है। कलेक्टर और एसपी ने बिरनपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद आह्वान को ध्यान में रखते हुए साजा रेस्ट हाउस में रात्रि 9 बजे समाज के प्रतिनिधियों और संगठन प्रमुखों की बैठक ली।
विज्ञापन

17 of 17
बीजपापुर में मिलाजुला असद देखने को मिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेमेतरा घटना का असर :  आवापल्ली को छोड़ बीजापुर, भैरमगढ़ व भोपालपटनम रहे बंद 

बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई हिंसा के विरोध में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा बुलाए गए छत्तीसगढ़ बंद का असर बीजापुर जिले में भी देखने को मिला। यहां घटना के विरोध में आवापल्ली को छोड़ बीजापुर भोपालपटनम व भैरमगढ़ के सभी प्रतिष्ठान सुबह से दोपहर तक शांतिपूर्ण बंद रहे। इस बंद को व्यपारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें