फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रधर समारोह रायगढ़: स्कूली बच्चों ने दी छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ शानदार प्रस्तुति

Thu, 21 Sep 2023 07:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की लौह नगरी रायगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी चक्रधर समारोह का अयोजन किया गया है। इस समारोह के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में अपनी शानदार प्रस्तुति दिखाई।
विज्ञापन
1 of 3
चक्रधर समारोह रायगढ़ में बच्चों शानदार प्रस्तुति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ की लौह नगरी रायगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी चक्रधर समारोह का अयोजन किया गया है। इस समारोह के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में अपनी शानदार प्रस्तुति दिखाई। इस दौरान राउत नाचा से लेकर सुआ, ददरिया, कर्मा जैसे विभिन्न स्थानीय सांस्कृतिक नृत्यों के साथ देश के कई राज्यों के ओडिशा, गुजराती बिहू जैसे सांस्कृतिक नृत्यों की झलक भी देखने को मिली। इस कार्यक्रम का लोगों ने खूब आनंद लिया। 
विज्ञापन

2 of 3
चक्रधर समारोह रायगढ़ में बच्चों ने कई लोक परंपरा को प्रदर्शित किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चक्रधर समारोह में एमएसपी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत भारत मां की जय बोलव रे, छत्तीसगढ़ की जय बोलव, तिरंगा झंडा लहराए जावथे, जन-गण-मंगल के धुन गावथे पर छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी। न्यू होराइजन स्कूल के बच्चों ने झुलना मा झूले... छत्तीसगढ़ी लोक गीत पर कर्मा नृत्य की जबरदस्त प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की इस कड़ी में जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों ने ओडिशा की संबलपुरी नृत्य से दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
चक्रधर समारोह रायगढ़ में स्कूली बच्चों ने शानदार नृत्य किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों ने संबलपुर की समलाई माता की आराधना करते हुए लोक परंपरा को प्रदर्शित किया। इसी के साथ ही सेंट जेवियर स्कूल के बच्चों ने राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। गुजरात की लोक प्रिय गरबा को भी दर्शाए। देश की पूर्वात्तर राज्य असम में प्रचलित बिहू नृत्य ने दर्शकों को बांधे रखे। मनमोहक प्रस्तुति सेंट टेरेसा स्कूल के बच्चों ने दी। ओपी जिंदल स्कूल तराईमाल के बच्चों ने झांसी की रानी खूब लड़ी मर्दानी पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें