फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पहली बार मई में एक साथ मनी होली और दीवाली!: यकीन न हो तो देखें ये तस्वीरें और वीडियो

Fri, 23 May 2025 06:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG News: छत्तीसगढ़ के नारायपुर जिले में पहली बार मई में एक साथ होली और दीवाली मनी!आपको सुनकर आश्चर्य हो रहा होगा पर यह सही है। इसकी गवाही तस्वीर और वीडियो दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
गुलाल लगाकर डांस करते डीआरजी के जवान, फटाखे फोड़ते जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
CG News: छत्तीसगढ़ के नारायपुर जिले में पहली बार मई में एक साथ होली और दीवाली मनी!आपको सुनकर आश्चर्य हो रहा होगा पर यह सही है। इसकी गवाही तस्वीर और वीडियो दे रहे हैं। दरअसल, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 21 मई को हुई नक्सल मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने सवा तीन करोड़ रुपये के खूंखार नक्सली बसवराजू को ढेर किया था।
 
विज्ञापन

2 of 8
गुलाल लगाकर ग्रुप में जमकर थिरकते जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नक्सलियों के महासचिव बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद जवानों का जश्न मनाते डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में जवान ग्रुप में हथियार लहराते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 8
डीआरजी जवानों को गुलाल लगाकर आरती उतारते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे  वीडियो में जवानों के परिजन उन्हें गुलाल लगाकर आरती उतार रहे हैं। पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान कर रहे हैं।

4 of 8
ग्रुप में डीआरजी के महिला पुरुष जवान थिरकते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआरजी के जवान भीषण गर्मी में बारिश के बीच बाइक रैली निकालकर फटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं। वंदे मातरम के नारे लगा रहे हैं। खुशियां मनाते हुए सेल्फी ले रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
इस दौरान जवान सेल्फी लेते हुए बारिश के बीच रंग गुलाल से होली मनाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआरजी के जवानों में महिला और पुरुष दोनों एक साथ सफल ऑपरेशन की खुशियां मनाते हुए छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत पर झूम रहे हैं। नाच रहे हैं।  
विज्ञापन

6 of 8
माओवादियों के शवों के पास हथियार लहराते जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन पहले चार जिले के डीआरजी जवानों ने 27 नक्सलियों के साथ ही नक्सलियों महासचिव और शीर्ष लीडर को मार गिराया था। करीब दो दशक बाद पहली बार अबूझमाड़ के गोटेर में डीआरजी के जवानों ने नक्सलवाद के खिलाफ इस ऐतिहासिक लड़ाई में 12 करोड़ के कुल 27 इनामी नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है।
 
विज्ञापन

7 of 8
बारिश के बीच रैली निकालकर जश्न मनाते जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
27 नक्सलियों को मारने के बाद उनके शवों को हेलीकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया, जहां देर रात जवानों ने बाइक रैली निकाली। इसमें जवान वंदे मारतम, भारत मां की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान सड़क पर ही फटाखे फोड़े गये एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार किया। कैम्प में जमकर डांस किया।
 
विज्ञापन

8 of 8
यह देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो होली और दीवाली एक साथ मन रही है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो होली और दीवाली एक साथ मन रही है। इन सभी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें