फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG loksabha Chunav: ससुराल से पहले मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन, दुल्हे ने भी उठाया ऐसे कदम, देखें तस्वीरें

Fri, 26 Apr 2024 04:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बालोद

सार

मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग है। साथ ही अलग-अलग नजारा भी देखने को मिल रहा है। चुनाव के दौरान नवविवाहित जोड़े, शादी के रस्मों में बंधे युवक-युवती भी पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
वोट देने पहुंचे नवविवाहित जोड़े - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग है। साथ ही अलग-अलग नजारा भी देखने को मिल रहा है। चुनाव के दौरान नवविवाहित जोड़े, शादी के रस्मों में बंधे युवक-युवती भी पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान करते दिखाई दे रहे हैं। लोकसभा सीट राजनांदगांव, महासमुंद औए कांकेर के अलग-अलग जगहों से इस तरह के कई तस्वीरें सामने आई है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम कोयलारी में दुल्हन की विदाई के बाद दूल्हा अपने घर जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचा। सबसे पहले मतदान किया, इसके बाद दुल्हन को लेकर अपने घर गया। दूल्हा के परिजन ने बताया कि दुल्हन को वापस उसके घर मतदान कराने के लिए ले जाया जाएगा, जहां दुल्हन भी मतदान करेगी।
विज्ञापन

2 of 7
बारात प्रस्थान करने से पहले किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
बालोद जिले के वर-वधु बनने जा रहे नव जोड़ों ने भी पहले मतदान करने के बाद शादी के शेष रस्मों को पूरा किया। इसके अंतर्गत गुरुर विकासखंड के मतदान केंद्र कपरमेटा में हल्दी में रंगे वर लोकेश्वर टेकाम ने बरात प्रस्थान करने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन

3 of 7
मतदान करने पहुंचे नवविवाहित जोड़े - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर मतदान के केंद्र सुर्रा में गांव की दो वधु वेदप्रिया और संतोषी ने अपने माता-पिता के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट किए। इसके अलावा डौंडी ब्लॉक के मतदान केंद्र महामाया में नव वधु सुलोचना ने मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया।
 

4 of 7
दुल्हन के घर पहुंचने से पहले दूल्हा पहुंचा वोट देने - फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम मड़मडा में अनोखा तस्वीर देखने को मिला है। दूल्हा बारात जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचा। उसने पोलिंग बूथ में पहुंचकर मतदान किया। साथ ही सेल्फी लेकर अपनी होने वाली दुल्हन को भेजी।
 
विज्ञापन

5 of 7
नवविवाहिता रंजना नायक पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
डौंडी विकासखंड के पोलिंग बूथ नंबर 220 खैरवाही में नवविवाहिता रंजना नायक ने पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान मतदान केंद्र के अधिकारी और कर्मचारियों ने नवविवाहिता को गुलाब का फूल भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

6 of 7
हल्दी की रस्में पूरी कर माता पिता के साथ मतदान करने पहुंची - फोटो : अमर उजाला
हल्दी की रस्में पूरी कर माता पिता के साथ मतदान करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शादी के रस्मों में बंधे युवतियां मतदान करने पहुंचे पोलिंग बूथ - फोटो : अमर उजाला
किसी के हाथों में महंदी लगी है तो कोई हल्दी की रस्में पूरी कर युवतियां मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें