फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सटोरिए की शादी में 14 बॉलीवुड सितारों ने दुबई में दिए थे परफॉर्मेंस, लुटाए 200 करोड़ रुपए, देखें तस्वीरें

Sat, 16 Sep 2023 09:23 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में 417 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और जब्त की है। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सट्टेबाजी का पैसा शेयर मार्केट में इस्तेमाल किया जाता था। 
विज्ञापन
1 of 10
भिलाई के सटोरिए की शादी में सनी लियोनी ने किया डांस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में 417 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और जब्त की है। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सट्टेबाजी का पैसा शेयर मार्केट में इस्तेमाल किया जाता था। 
विज्ञापन

2 of 10
सिंगर नेहा कक्कड़ ने भिलाई के सटोरिए सौरभ चंद्राकर की शादी में देर रात तक परफॉर्मेंस दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर ऑनलाइन सट्टे का सरगना है। दुबई में उसकी शादी और रिसेप्शन का वीडियो सामने आया है। सौरभ ने इसी साल फरवरी में शादी की है।
विज्ञापन

3 of 10
बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह ने शादी में गाने गाए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
14 बॉलीवुड सितारों के नाम भी इस केस से जुड़े मिले हैं। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की शादी की पार्टी में इन फिल्मी सितारों ने परफॉर्मेंस दी थी। 

4 of 10
शादी में एक्ट्रेस कृति और भाग्यश्री भी पहुंची थीं। इसके बदले उन्होंने मोटी फीस ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भिलाई के सटोरिए सौरभ चंद्राकर की शादी में नेहा कक्कड़, एली एवराम, आतिफ असलम, सनी लियोनी, राहत फतेह अली खान, विशाल दादलानी, टाइगर श्रॉफ, अली असगर, भाग्यश्री , पुलकित सम्राट ,कृति खरबंदा , नुसरत भरूचा , कृष्णा अभिषेक समेत 14 बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्मेंस दिए थे। 
विज्ञापन

5 of 10
फिलहाल सटोरिया सौरभ चंद्राकर ईडी के रडार पर है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन फिल्मी सितारों को प्राइवेट जेट विमान से नागपुर से दुबई लाया गया था। इस शादी समारोह में दोनों प्रमोटर्स ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इन सितारों को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।
 
विज्ञापन

6 of 10
ऑनलाइन महादेव एप के जरिए इन सटोरियों ने दुबई में एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर रखा है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑनलाइन महादेव एप के जरिए इन सटोरियों ने दुबई में एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर रखा है। ईडी के मुताबिक, इनके पास अकूत संपत्ति है।
विज्ञापन

7 of 10
मेहंदी लगाने के लिए भी काफी पैसे दिए गए थे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईडी की ओर से जुटाए गए डिजिटल सबूत के अनुसार, योगेश पोपट की R1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को एक इवेंट कंपनी के जरिए 112 करोड़ रुपये भेजे गए थे। 

8 of 10
42 करोड़ नगद रुपये से होटल की बुकिंग की गई थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
42 करोड़ नगद रुपये से होटल की बुकिंग की गई थी। ईडी ने भोपाल में धीरज आहूजा और विशाल आहूजा रैपिड ट्रैवल्स नाम की कंपनी में छापा मारा था। दोनों छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए काम कर रहे थे। ऑनलाइन एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में की थी। फिलहाल सटोरिया सौरभ चंद्राकर ईडी के रडार पर है।

9 of 10
ईडी के मुताबिक, दुल्हन का मेकअप बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट ने किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में सटोरिया सौरभ चंद्राकर हाथों में मेहंदी सजाकर अपनी दुल्हन के साथ नजर आ रहा है। दुल्हन का मेकअप बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट ने किया है। 
विज्ञापन

10 of 10
शादी समारोह में परफॉर्मेस देते नेहा और कृष्ण अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
शादी समारोह में परफॉर्म करने वालों बॉलीवुड सितारों की लिस्ट 
1. आतिफ असलम
2. राहत फतेह अली खान
3. अली असगर
4. विशाल ददलानी
5. टाइगर श्रॉफ
6. नेहा कक्कड़
7. एली अवराम
8. भारती सिंह
9. सनी लियोनी
10. भाग्यश्री
11. पुलकित
12. कीर्ति खबंदा
13. नुसरत भरूचा
14. कृष्ण अभिषेक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें