फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara Factory Blast: बेमेतरा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 मजदूरों के उड़े चिथड़े, देखें भयावह मंजर की तस्वीरें

Sat, 25 May 2024 04:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बेमेतरा

सार

Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार को बड़ा ब्लास्ट हुआ।
विज्ञापन
1 of 9
बेमेतरा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार को बड़ा ब्लास्ट हुआ। सुबह-सुबह तेज धमाके के साथ चारों और सन्नाटा छा गया। लोगों के सामने अंधेरा छा गया। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते चारों और चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फैक्टरी परिसर में 10 मजदूरों के जगह-जगह शरीर के चिथड़े बिखरे हुए दिखाई दिये।  
 
विज्ञापन

2 of 9
हादसे के बाद मजदूरों के शरीर के चिथड़े इधर-इधर दिखाई दिये। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस भयंकर धमाके में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन की टीम रेक्स्यू कर रही है। दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

3 of 9
विस्फोट से चारों चरफ खलबली मच गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारूद फैक्टरी में विस्फोट इतना तगड़ा था की सीसीटीवी फुटेज जो जारी हुआ है, वह भी हिलता हुआ दिखाई दे रहा है। बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इससे आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।

4 of 9
जहां पर विस्फोट हुआ, वहां पर बहुत बड़ा गड्ढ़ा बन गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के तीन घंटे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन

5 of 9
कई घायल मजदूर मौके पर दर्द से छटपटाते दिखे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं। कंपनी में बारूद का काम होता था। ब्लॉस्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। वहीं फैक्टरी का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे हैं। कुछ लोग मलबा में दबे होने की आशंका है। 
विज्ञापन

6 of 9
घायल मजदूरों का रायपुर के अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला से बातचीत में बेरला एसडीएम पिंकी मनहर ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया है। इनमें एक की मौत हो गई है। छह का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्य जारी है। एसडीएम ने आधिकारिक तौर पर आठ लोगों के मौत की पुष्टि की है, रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही बता पाएंगे कुल कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी रहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे का कारण स्पष्ट नहीं- कलेक्टर 

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि हादसा का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम आ रही है। मलबे को हटाया जाएगा। फैक्टरी के मैनेजमेंट से चर्चा जारी है। फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूरों की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

8 of 9
विस्फोट इतना तगड़ा था कि दो किलोमीटर दूर से ही लोग इस खतरनाक ब्लास्ट को देखकर भयभीत हो गये। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में सीएम साय ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन

9 of 9
मौक पर मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। सब वहां पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगे रहे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि 'बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हू्ं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें